తెలుగు | Epaper

Ganja: मादक पदार्थ बेचने वाले दो गिरफ्तार, 1.6 किलोग्राम गांजा जब्त

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Ganja: मादक पदार्थ बेचने वाले दो गिरफ्तार, 1.6 किलोग्राम गांजा जब्त

हैदराबाद। हैदराबाद शहर के कमिश्नर टास्क फोर्स, उत्तरी क्षेत्र टीम के अधिकारियों ने मारेडपल्ली और गांधीनगर पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर दो गांजा बेचने वालों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बंदाल गणपति लखन उर्फ चिन्ना और जेरिपोथुला तेजा उर्फ निखिल हैं। इनके पास से 1.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त, टास्क फोर्स, हैदराबाद शहर, वाई.वी.एस.सुधींद्र ने बताया कि बांधल गणपति लखन उर्फ चिन्ना , निवासी रिसाला बाजार, एयरफोर्स गेट, फेज-I अलवाल सिकंदराबाद, जेरिपोथुला तेजा उर्फ निखिल , निवासी चाचानगर, बंसीलालपेट, सिकंदराबाद गांजा कारोबार में लगे हुए थे। इस मामले में मुख्य गांजा आपूर्तिकर्ता शब्बीर निवासी नागपुर, गुड्डू निवासी नागपुर फरार है।

नागपुर से लखन ने खरीदा था गांजा

उन्होंने बताया कि ‌बंधल गणपति लखन उर्फ चिन्ना रिसाला बाजार, एयरफोर्स गेट, फेज 1, अलवल का निवासी है और वह अपनी आजीविका के लिए इलेक्ट्रिकल का काम करता था। उसे अपने खर्चों के लिए पर्याप्त पैसे नहीं मिलते थे और उसने आसानी से पैसा कमाने के लिए गांजा बेचने की योजना बनाई। उसने अपनी योजना अपने दोस्त जेरिपोथुला तेजा उर्फ निखिल निवासी चाचानगर, बंसीलालपेट, सिकंदराबाद को बताई। तेजा ने लखन को 20,000 रुपये की रकम का इंतजाम किया और नशीला पदार्थ खरीदने और लाने को कहा। लखन ने नागपुर जाकर शब्बीर और गुड्डू से नशीला पदार्थ खरीदा था। हैदराबाद लौटने के बाद उसने तेजा को उसके हिस्से के रूप में 1/2 किलोग्राम गांजा दिया, बाकी को बेचने के लिए अपने पास रख लिया।

दोनों आरोपियों को सिकंदराबाद क्षेत्र से पकड़ा गया

बीते 30 मई को विश्वसनीय सूचना पर आरोपी जेरिपोथुला तेजा उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 1/2 किलोग्राम गांजा जब्त कर लिया गया। आगे प्रयास किए गए और 31 मई को जुबली बस स्टेशन, सिकंदराबाद के पास गांजा ले जाते समय बंदाल गणपति लखन उर्फ चिन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से 1.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई टास्क फोर्स के पुलिस इंस्पेक्टर पी.राघवेंद्र, मारेडपल्ली पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एन.वेंकटेश, गांधीनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एन.बोस किरण और उत्तरी क्षेत्र टास्क फोर्स के एसआई सी.राघवेंद्र रेड्डी, श्रीनिवासुलु दासू और पी. ज्ञानदीप द्वारा की गई।

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870