Hyderabad : कुत्तों के हमले में आंखों की रोशनी गंवाने वाले बच्चे को सांसद का सहारा

Read Time:  1 min
बच्चे
बच्चे
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । भुवनगिरी में आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल होकर दृष्टि खो चुके छोटे बच्चे (Child) प्रियांश की स्थिति पर भुवनगिरी के सांसद (Bhuvanagiri MP) चामला किरण कुमार रेड्डी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हैदराबाद स्थित एल. वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट में उपचार के बाद छुट्टी पाए बच्चे से सांसद ने स्वयं मिलकर उसका हालचाल जाना।

सासंद ने बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत कर बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद सांसद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यादाद्री भुवनगिरी जिले के कलेक्टर अनुराग जयंती तथा एम्स बीबीनगर के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर चर्चा की

इस तरह की घटना अत्यंत दुखद है : सांसद

उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चे को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उसे अत्याधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सांसद ने कहा कि खेलने-कूदने की उम्र में इस तरह की घटना अत्यंत दुखद है और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

चामला किरण कुमार रेड्डी कहां से सांसद है ?

(Chamala Kiran Kumar Reddy) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह तेलंगाना के भोंगीर (Bhongir) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद (MP) हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की और संसद में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।