Hyderabad: आरटीसी चालक का हड़ताल के बीच आत्मदाह का प्रयास

Read Time:  1 min
आरटीसी चालक
आरटीसी चालक
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC ) की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच गुरुवार को वारंगल जिले के नरसंपेट डिपो (Narsampet Depot) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरटीसी चालक शंकर गौड़ ने कथित रूप से पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा आरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कदम न उठाए जाने से आक्रोशित शंकर गौड़ ने यह कदम उठाया।

मौजूद सहकर्मियों में हड़कंप मच गया

घटना के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई तथा गंभीर रूप से झुलसे आरटीसी चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, शंकर गौड़ की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। इधर, इस घटना के बाद डिपो परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

आरटीसी प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

आक्रोशित कर्मचारियों ने आरटीसी प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। यूनियन नेताओं ने इस घटना के लिए सरकार और आरटीसी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।