हैदराबाद। भारत का पहला कंज्यूमर (Conference) रिसर्च कॉन्फ्रेंस, आईजीएनआईटीई 2026, हैदराबाद के टी-हब में आयोजित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में कंज्यूमर-सेंट्रिक डिज़ाइन और रिसर्च के एक्सपर्ट्स एक साथ आए, जिसका मकसद भारत (India) में इस क्षेत्र को आगे बढ़ाना था।
कम्युनिटी विचार और समाधान के लिए आमंत्रित : जयेश रंजन
तेलंगाना सरकार के पर्यटन, संस्कृति और खेल के विशेष मुख्य सचिव, जयेश रंजन ने मुख्य अतिथि के तौर पर कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में, उन्होंने तेलंगाना राइजिंग 2047 विज़न के महत्व पर ज़ोर दिया और कंज्यूमर रिसर्च कम्युनिटी को अपने विचार और समाधान देने के लिए आमंत्रित किया। इस कॉन्फ्रेंस में 120 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें रिसर्चर, डिज़ाइनर, उद्यमी, छात्र और बिज़नेस लीडर शामिल थे। इंडस्ट्री और एकेडमिक लीडर्स ने नागरिक-केंद्रित शासन, शहरी नियोजन में सहानुभूति, और रिसर्च में टेक्नोलॉजी की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
बहुत ज़रूरी कमी को पूरा कर रहे हैं : शिप्रा भुटाडा
कॉन्फ्रेंस की संस्थापक और क्यूरेटर शिप्रा भुटाडा ने कहा आईजीएनआईटीई जैसे इवेंट इंडस्ट्री लीडर्स, प्रॉब्लम सॉल्वर्स और शिक्षाविदों के बीच संबंध बनाकर, साक्ष्य-आधारित डिज़ाइन के माध्यम से रणनीतिक अंतर पैदा करने वाले समाधान ढूंढकर, और उन समस्याओं के लिए समाधान बनाकर एक बहुत ज़रूरी कमी को पूरा कर रहे हैं, जिन्हें हल करने की ज़रूरत है।” यह कॉन्फ्रेंस भारत में कंज्यूमर रिसर्च और थॉट लीडरशिप इकोसिस्टम बनाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया है।
जयेश रंजन तेलंगाना के प्रमुख सचिव कौन हैं?
जयेश रंजन तेलंगाना सरकार में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस (ITE&C) तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव (Principal Secretary) हैं।
वे आईएएस (IAS) अधिकारी हैं।
मुख्य सचिव एक आईएएस अधिकारी है?
मुख्य सचिव (Chief Secretary) भी हमेशा आईएएस अधिकारी ही होते हैं।
मुख्य सचिव किसी भी राज्य का सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होता है और राज्य सरकार का टॉप सिविल सर्वेंट माना जाता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :