తెలుగు | Epaper

MINISTER: मंत्री ने किसानों के साथ खेतों में बीज बोए और चलाया हल

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
MINISTER: मंत्री ने किसानों के साथ खेतों में बीज बोए और चलाया हल

हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: पोन्नम प्रभाकर

तेलंगाना। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने किसानों के साथ खेतों में बीज बोए और हल चलाया। मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने हुस्नाबाद विधानसभा क्षेत्र के पंडिल्ला गांव में एरुवाका पूर्णिमा के अवसर पर हल चलाया। मंत्री ने पंडिल्ला में एरुवाका के अवसर पर मंदाती वेंकट रेड्डी की भूमि को बैलों से जोता और लोगो‍ं के साथ मिलकर बीज बोए। इस अवसर पर लाइब्रेरी चेयरमैन लिंगमूर्ति, आरडीओ, कृषि विभाग के अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के नेता उपस्थित रहे।

मंत्री पोन्नम प्रभाकर किसान को एरुवाका पूर्णिमा के अवसर पर बधाई दी

इस अ‍वसर पर मंत्री पोन्नम प्रभाक एरुवाका पूर्णिमा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि आज किसान हल चलाकर बीज बोएंगे और एक भी जमीन छोड़े बिना धान, मक्का, तिलहन और अन्य फसलों की बुवाई करनी चाहिए। किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी जमीन खाली न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार मुफ्त बिजली, सिंचाई पानी, निवेश सहायता और समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस बार अच्छी बारिश और फसल होनी चाहिए। तेलंगाना देश में अपने उत्पादों का निर्यात करने वाला राज्य बनने की आकांक्षा रखता है। इसके लिए किसानों की मेहनत और प्रकृति की जरूरत है।

तेलंगाना सरकार किसानों की मदद कर रही है : मंत्री

हुस्नाबाद निर्वाचन क्षेत्र के सभी राजनीतिक मित्रों और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कहीं भी खाली जमीन न हो। जिन लोगों में बीज बोने की ताकत नहीं है, वे हमारे कार्यालय से संपर्क करें। हम बीज उपलब्ध कराएंगे। आप खाली जमीन के बिना फसल उगाएं। पिछले दिनों हुस्नाबाद में तीन दिवसीय रैतू महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि पद्धतियों और प्रथाओं पर तीन दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। किसानों को फसलों, मशीनीकरण और अन्य मुद्दों पर शिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार किसानों की मदद कर रही है। उनकों सुविधा दी जा रही है। सरकार कृषि उत्पादन को ब़ढावा दे रही है।

एपी शिक्षकों को बड़ी राहत, केस वापस

एपी शिक्षकों को बड़ी राहत, केस वापस

रेवेंद्रपाडु में एनटीआर की प्रतिमा का अनावरण

रेवेंद्रपाडु में एनटीआर की प्रतिमा का अनावरण

नारीशक्ति सिर्फ नारा, मोदी-चंद्रबाबू पर शरमिला का हमला

नारीशक्ति सिर्फ नारा, मोदी-चंद्रबाबू पर शरमिला का हमला

रायसीना डायलॉग में चंद्रबाबू का भाषण, अमरावती का विजन

रायसीना डायलॉग में चंद्रबाबू का भाषण, अमरावती का विजन

अमरावती में ‘क्रिएटिव सिटी’, चंद्रबाबू का नया विजन

अमरावती में ‘क्रिएटिव सिटी’, चंद्रबाबू का नया विजन

शराबबंदी वादे के पीछे सच? लोकेश का जगन पर हमला

शराबबंदी वादे के पीछे सच? लोकेश का जगन पर हमला

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश लीसा गिल

एपी हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश लीसा गिल

दो से ज्यादा बच्चों पर सरकार देगी ₹25,000

दो से ज्यादा बच्चों पर सरकार देगी ₹25,000

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

टेनिस खिलाड़ी मायनेनी साकेत को बड़ा सम्मान उप कलेक्टर नियुक्ति

कल्वकुंटला कविता की नई पार्टी घोषणा, ‘तेलंगाना पहले’ नारा

कल्वकुंटला कविता की नई पार्टी घोषणा, ‘तेलंगाना पहले’ नारा

दसवीं विद्यार्थियों को राहत, परीक्षा में निःशुल्क बस यात्रा

दसवीं विद्यार्थियों को राहत, परीक्षा में निःशुल्क बस यात्रा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870