గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు

Murder : प्यार में उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने मां को मौत के घाट उतारा

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: March 25, 2026 • 10:21 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद । एक युवक ने प्यार में खौफनाक कदम उठा लिया और प्रेमिका के सामने ही उसकी मां की हत्या कर दी। तेलंगाना की जवाहरनगर पुलिस (Police) ने इस चौंकाने (Shocking Case) वाले मामले में 22 वर्षीय युवक मोंटी कुमार सिंह और 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया। दोनों पर लड़की की मां अंजू की हत्या का आरोप है। मृतका का शव महीनों तक उनके घर के फर्श के नीचे दबाया गया था।

आरोपी ने अंजू को छुरा घोंपकर मारा था

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अंजू को छुरा घोंपकर मारा, जबकि नाबालिग ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद शव को बिस्तर के नीचे छुपाया और बाद में सीमेंट और बालू से घर के अंदर दफनाया। परिवार को धोखा देकर मरम्मत कार्य बताकर गुमराह किया गया। मामला तब सामने आया जब पीड़िता की बड़ी बेटी ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शव खोदकर सत्यापित किया और हत्या की पुष्टि की।

हत्या के बाद दोनों शादी कर साथ रह रहे थे : पुलिस

जांच में पता चला कि आरोपी बाद में यादगिरिगुट्टा मंदिर में शादी कर दोनों साथ रहने लगे। नाबालिग ने अब बच्चा भी जन्म दिया है। आरोपी सहित नाबालिग को न्यायिक हिरासत के लिए अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया। गिरफ्तारी और अपराधियों का पता लगाने का कार्य मलकाजगिरी ज़ोन के डीसीपी च. श्रीधर, जवाहरनगर विभाग के एसीपी चक्रपानी और एसएचओ जवाहरनगर पीएस के नेतृत्व में पूरा किया गया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #HindiNews #HyderabadCrime #JusticeForAnju #MurderCase #ShockingIncident #TelanganaPolice latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.