తెలుగు | Epaper

News Hindi : औद्योगिक नीति पर झूठे प्रचार से सावधान रहने की चेतावनी- मंत्री उत्तम

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : औद्योगिक नीति पर झूठे प्रचार से सावधान रहने की चेतावनी- मंत्री उत्तम

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने औद्योगिक नीति (Industrial Policy) पर झूठे प्रचार से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितना अच्छा काम करे या विकास गतिविधियाँ शुरू करे, विपक्षी दल हंगामा खड़ा कर देते हैं और उस पर कीचड़ उछालने की कोशिश करते हैं।

मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने जनता से आवेदन प्राप्त किए

गुरुवार को गांधी भवन में आयोजित ‘मंत्रियों के साथ आमने-सामने’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने जनता से आवेदन प्राप्त किए और विभिन्न शिकायतों पर अधिकारियों के साथ बातचीत की। बाद में गांधी भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि औद्योगिक नीति को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नीति का उद्देश्य हैदराबाद को प्रदूषण-मुक्त शहर बनाना है। उन्होंने कहा, इस नीति में किसी भी तरह के घोटाले की कोई गुंजाइश नहीं है। सरकार द्वारा लागू की गई यह नीति पूरी तरह पारदर्शी है।’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीआरएस के नेता इस नीति को समझ नहीं पाए हैं और सुझाव दिया कि उन्हें पहले इसे पूरी तरह समझ लेना चाहिए।

जानबूझकर सरकार पर कीचड़ उछाल रहा है विपक्ष : मंत्री

मंत्री ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर सरकार पर कीचड़ उछाल रहा है, जबकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। सरकार की अच्छी पहल पर जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया को बर्दाश्त न कर पाने के कारण वे दुर्भावनापूर्ण प्रचार कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हैदराबाद को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए उद्योगों को बाहरी रिंग रोड (ओआरआर) के बाहर स्थानांतरित करने की मांग काफी समय से चली आ रही है और यह कोई नई मांग नहीं है।

उन्होंने कहा, यह कोई नई नीति नहीं है जो हमने बनाई हो; यह पहले भी मौजूद थी। लेकिन विपक्षी दल ऐसा बर्ताव कर रहे हैं मानो हमने कुछ बिल्कुल नया पेश किया हो और बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि बीआरएस सरकार के समय भी इस नीति पर चर्चा हुई थी। उन्होंने बीआरएस पार्टी द्वारा यह कहे जाने पर कटाक्ष किया कि यदि वे सत्ता में आती है तो इस नीति को बदल देगी। उन्होंने कहा, वे सत्ता में आने नहीं वाले, और नीति भी नहीं बदली जाएगी।’

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पूर्व डीजीपी एच. जे. दोरा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

टैक्स धोखाधड़ी मामलें में व्यापारी संदीप कुमार गोयल गिरफ्तार

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

तेलंगाना मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू की

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

आधुनिक कौशल सीखें, उज्जवल भविष्य बनाएं – मंत्री

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

भाजपा ने गरीबों के घरों के ध्वस्तीकरण का किया विरोध

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

एससीआरडब्लूडब्लूओ ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

साइबर अपराध को रोकने में जन भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण – वी.सी. सज्जनार

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

एससीआर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ने निरीक्षण किया

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

टीजीआरटीसी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में सुधार

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कदम उठाएं अधिकारी – रामकृष्णा राव

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल ने एसएससी विद्यार्थियों को दीं शुभकामनाएं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870