Police : दो पहिया वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार, 50 लाख की बाइकें बरामद

Read Time:  1 min
दो पहिया वाहन
दो पहिया वाहन
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस (Cyberabad Police) आयुक्तालय के अंतर्गत दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मेडचल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 50 लाख मूल्य के वाहन और अन्य सामग्री बरामद की है।

आरोपियों ने कुल 18 बाइक चोरी की : एसीपी

मेडचल पुलिस स्टेशन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसीपी शंकर रेड्डी ने बताया कि मेडचल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने कुल 18 बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनमें से 15 मामले मेडचल थाना क्षेत्र, दो दुंडीगल थाना क्षेत्र और एक मामला पेट-बशीराबाद थाना क्षेत्र में दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 रॉयल एनफील्ड बाइकें, 5 पल्सर बाइकें, एक एफजेड बाइक, एक चांदी का कुंकुम डिब्बा, एक वायर कटर, एक मास्क और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसीपी शंकर रेड्डी ने आम जनता से अपील की कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस सफल कार्रवाई के लिए मेडचल एसएचओ सत्यनारायण, डीआई किरण कुमार और एसआई नवीन की सराहना की गई।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।