తెలుగు | Epaper

Rave Party : रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान महिला समेत सात गिरफ्तार, कोकीन बरामद

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Rave Party : रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान महिला समेत सात गिरफ्तार, कोकीन बरामद

हैदराबाद : गच्चीबोवली पुलिस थाना क्षेत्र, साइबराबाद (Cyberabad ) में एक सर्विस अपार्टमेंट, कोंडापुर में आयोजित रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान ड्रग तस्करों (Drug Peddlers), ट्रांसपोर्टर और उपभोक्ताओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 ग्राम कोकीन, 08 एक्स्टसी गोलियां(20 ग्राम और 3 ग्राम एमडीएमए जब्त हुआ है।

ईगल तेलंगाना के अधिकारियों और गच्चीबोवली पुलिस ने मिलकर की बड़ी कार्रवाई

ईगल तेलंगाना के अधिकारियों और गच्चीबोवली पुलिस, साइबराबाद के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। डीसीपी माधापुर जोन, साइबराबाद, डॉ. विनीत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों तेजा, विक्रम, (पेडलर), मन्ने नीलिमा , पुरूषोत्तम रेड्डी ,भार्गव(उपभोक्ता), चंदन (ट्रांसपोर्टर), राहुल उर्फ सोनू (आपूर्तिकर्ता) शामिल है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी तेजा, विक्रम और नीलिमा राजमंड्री जिले के मूल निवासी हैं और आपस में दोस्त हैं। इन सभी को कोकीन पीने की आदत है, जिसकी वजह से ये अक्सर मिलते थे। एक बार बेंगलुरु की यात्रा के दौरान, तेजा की मुलाक़ात राहुल उर्फ ​​सोनू निवासी बेंगलुरु से हुई, जो कोकीन का सप्लायर था। तब से, तेजा राहुल से कोकीन खरीदने लगा और विक्रम व नीलिमा के साथ राजमंड्री में इसका सेवन करने लगा।

बेहतर पेशेवर संभावनाओं के लिए तेजा, विक्रम और नीलिमा को हैदराबाद आना पड़ा

ऐसा हुआ कि बेहतर पेशेवर संभावनाओं के लिए तेजा, विक्रम और नीलिमा को हैदराबाद आना पड़ा। उन्होंने कोंडापुर में किराए पर एक सर्विस अपार्टमेंट लेना शुरू कर दिया और वहाँ नियमित रूप से मिलते और कोकीन का सेवन करते थे। कोकीन का खर्च सभी उपभोक्ता उठाते थे और तेजा हर लेन-देन के लिए राहुल द्वारा दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में पैसे भेजता था। आरोपी विक्रम की मलनाडु रेस्टोरेंट के सूर्या और कनवेरा फार्म हाउस के राहुल से दोस्ती है। तेजा वह सरगना है जो अपने ज्ञात स्रोत राहुल उर्फ ​​सोनू निवासी बैंगलोर से कोकीन खरीदता है और सभी उपभोक्ताओं की मीटिंग आयोजित करता है और खुद भी साथ मिलकर कोकीन का सेवन करता है।

Read also:

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

एसएचजी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पोन्नम

एसएचजी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पोन्नम

एक्सीडेंट के बाद हिंसा, युवक को कार और लाठी से मारा

एक्सीडेंट के बाद हिंसा, युवक को कार और लाठी से मारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870