हैदराबाद । हैदराबाद (Hyderabad) मंडल , दक्षिण मध्य रेलवे पर शुक्रवार को संतोष कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/हैदराबाद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा (Official Language) कार्यान्वयन समिति की 185वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डी.एस.रामाराव, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. सी एच.पद्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया। आशा महेश कुमार, राजभाषा अधिकारी ने अध्यक्ष तथा सभी सदस्यों का स्वागत किया।
हिंदी में मूल पत्राचार को बढ़ाना आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए
मंडल रेल प्रबंधक व अध्यक्ष ने कहा कि राजभाषा नियमों के अनुसार धारा 3 (3) के प्रलेखों को अंग्रेजी-हिंदी द्विभाषी रूप में जारी करवाने की जिम्मेदारी उन पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि हिंदी में प्राप्त पत्रों का उत्तर हिंदी में देना, हिंदी में मूल पत्राचार को बढ़ाना आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी शाखा अधिकारियों से कहा कि संबंधित वेबसाइट में विशेष उपलब्धियां और अद्यतन सूचना रखें और हिंदी में भी उसे अपडेट करें और सभी अधिकारी अपने निरीक्षणों में हिंदी मदों को जोड़ने के लिए नियमित रूप से गूगल शीटों का उपयोग करें। डी.एस.रामाराव, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने वर्ष 2025 के लिए राजभाषा दक्षता शील्ड प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी।

ई-ऑफिस पर हिंदी क्विक नोटिंगों का उपयोग करने के बारे में समझाया
उन्होंने कहा कि राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम में हैदराबाद मंडल के लिए लक्ष्य हम प्राप्त कर रहे हैं और इस दिशा में निरंतर प्रगति अपेक्षित है। उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों से कहा कि पीसीडीओ/एमसीडीओ द्विभाषी रूप में मंडल रेल प्रबंधक और विभागों के प्रमुख विभाग अध्यक्षों को भिजवाना सुनिश्चित करें। राजभाषा अधिकारी ने पावर पाइंट प्रस्तुति के माध्यम से पिछली तिमाही के दौरान किए गए विशेष कार्य और पर ई-ऑफिस पर हिंदी क्विक नोटिंगों का उपयोग करने के बारे में समझाया।
अगली तिमाही की कार्य योजना प्रस्तुत की
राजभाषा अधिकारी ने राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के आधार पर राजभाषा प्रगति से संबंधित विभिन्न मदों पर चर्चा की और अगली तिमाही की कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक के दौरान मंडल स्तर पर आयोजित हिंदी प्रश्न मंच के विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। बैठक के पश्चात् प्रशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक/ हैदराबाद तथा विनोद एन साठे, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर/पॉवर/हैदराबाद द्वारा श्री लाल शुक्ल जी द्वारा रचित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हिंदी उपन्यास ‘राग दरबारी’ की समीक्षा की गई। राधेश्याम गुप्ता, वरिष्ठ अनुवादक/हैदराबाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :