తెలుగు | Epaper

Politics : एसएचजी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पोन्नम

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Politics : एसएचजी महिला सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – पोन्नम

मंत्री ने ई-वेस्ट संग्रह केंद्र का किया उद्घाटन

हैदराबाद। तेलंगाना के परिवहन मंत्री और हैदराबाद जिला प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर (Ponnam Prabhakar) ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। शुक्रवार को मसाब टैंक स्थित चाचा नेहरू पार्क में जीएचएमसी सीमा के अंतर्गत ‘प्रजा पालन – प्रगति प्रनालिका’ 99-दिवसीय कार्य योजना कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में यह पहल राज्य के गांवों, वार्डों और नगरों से लेकर राजधानी तक विकास कार्यों को तेज करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम के शुभारंभ (inauguration) से पहले मंत्री ने पार्क में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विकास, जनभागीदारी और सामाजिक सशक्तिकरण पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि यह 99 दिवसीय कार्यक्रम तेलंगाना के लगभग 12,000 गांवों, वार्डों और नगरपालिकाओं में चलाया जाएगा, जिसमें विकास, जनभागीदारी और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर ई-वेस्ट संग्रह केंद्र का उद्घाटन भी किया गया। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे पुराने टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान घरों में रखने के बजाय निर्धारित केंद्रों पर जमा कर सुरक्षित रीसाइक्लिंग में सहयोग करें। पार्क में करीब 1500 वर्ग गज क्षेत्र में स्थापित ‘मिरर लाइब्रेरी’ का भी उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। इसके लिए नागरिकों को पुस्तक दान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

‘इंदिरा महिला शक्ति कैंटीन’ की शुरुआत

कार्यक्रम के तहत ‘इंदिरा महिला शक्ति कैंटीन’ की शुरुआत भी की गई, जिसका संचालन महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे, जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड, बारीक चावल की आपूर्ति और पात्र परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शून्य ब्याज ऋण का उपयोग कर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।

पोन्नम

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी लाभ उठाने की अपील

साथ ही, सिटविन जैसी प्रशिक्षण एजेंसियों के माध्यम से सिलाई मशीन वितरण सहित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी लाभ उठाने की अपील की। इस कार्यक्रम में सांसद अनिल कुमार यादव, एमएलसी बालमुरी वेंकट, हैदराबाद ग्रंथालय समिति के अध्यक्ष के. उपेंद्र रेड्डी, जीएचएमसी आयुक्त आर. वी. कर्णन, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अभी कौन-कौन सी सरकारी योजनाएं चल रही हैं?

देश में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं शामिल हैं। प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलें प्रमुख हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य नागरिकों को आवास, स्वास्थ्य, कृषि सहायता, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि देश के कमजोर वर्गों का विकास सुनिश्चित हो सके।

गरीबों के लिए कौन-कौन सी योजना चल रही है?

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जीवन स्तर सुधारना है। प्रमुख योजनाओं में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर और मनरेगा के तहत ग्रामीण रोजगार दिया जाता है। इन योजनाओं के जरिए गरीब परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों में सहायता प्रदान की जाती है।

महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजना चल रही है?

महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। प्रमुख योजनाओं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और राष्ट्रीय आजीविका मिशन शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय बचत और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान अवसर देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

एपी तेलंगाना में हीटवेव अलर्ट तापमान तेजी से बढ़ा

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

कुकटपल्ली में देह व्यापार गिरोह गिरफ्तार

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

एससी उप-वर्गीकरण कानून ऐतिहासिक फैसला – मंत्री अदलुरी

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

‘प्रजा पालन’ कार्यक्रम से शहर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद – कर्णन

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

99 दिवसीय कार्य योजना को तेज गति से लागू करें – विवेक वेंकटस्वामी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

राज्य का राजस्व बढ़ाने में सहयोग करें सरकारी कर्मचारी – रेवंत रेड्डी

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

पीएम की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना ने समाज में बड़ा परिवर्तन – राव

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

33 इंजीनियरिंग कॉलेजों को एक लाख रुपये से अधिक फीस लेने की अनुमति

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए – डॉ. ज्योतिर्मयी

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

मुद्ददा रविचंद्र ने टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

कमोडोर सुजय कपूर (सेवानिवृत्त) ने बीडीएल के निदेशक का पद संभाला

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

अंबरपेट सर्विस रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाए – किशन रेड्डी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870