तेलंगाना । हाईकोर्ट (High Court) ने मेदक जिले के कलेक्टर (Medak District Collecto) राहुल राज को कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने पर कड़ी सजा सुनाई है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 6 महीने की जेल और 2,000 जुर्माना लगाया।
अपील के लिए 4 सप्ताह का समय भी दिया
कोर्ट ने जेल की सजा के खिलाफ अपील करने के लिए कलेक्टर को 4 सप्ताह का समय भी दिया है। यह कार्रवाई बोनाल गांव निवासी लक्ष्मी द्वारा दायर की गई याचिका के बाद हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कलेक्टर ने भूमि विवाद में कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर के रवैये को गलत ठहराया और निर्देश दिया कि कोर्ट के आदेशों का पालन अनिवार्य है।
स्पष्ट संदेश , न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं
अदालत ने कहा कि याचिका पर फैसला अमल में लाने की प्रक्रिया को चार सप्ताह के लिए स्थगित किया गया है, ताकि अपील की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इस फैसले से स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी अधिकारियों द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेदक जिला है?
मेदक जिला तेलंगाना राज्य में स्थित एक जिला है । मेडक जिले का मुख्यालय है। यह जिला संगारेड्डी, कामारेड्डी, सिद्दिपेट और मेडचल जिलों से सटा हुआ है। हरे-भरे वातावरण के कारण कुतुबशाहियों ने मेडक क्षेत्र को गुलशनबाद नाम दिया था।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :