12 से 15 जून तक मालदीव में होने वाली है एसएबीए चैंपियनशिप
हैदराबाद। तेलंगाना के लिए यह सचमुच एक यादगार घटना है, क्योंकि तीन बास्केटबॉल खिलाड़ी विहा रेड्डी जोन्नालागड्डा, सान्वी कोलीसेट्टी और नेत्रा बिरुदावोलू को 12 से 15 जून तक मालदीव में होने वाली एसएबीए चैंपियनशिप में अंडर-16 वर्ष में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। विजा रेड्डी जोनालागड्डा, रॉकवेल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा हैं, इससे पहले उन्होंने कॉर्वस अमेरिकल स्कूल में दाखिला लिया था, जिसका बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ गठजोड़ है। वह फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं और उन्हें महेश थोटा से शुरुआती कोचिंग मिली है।
मालदीव में कमाल करेगी तेलंगाना की तिकड़ी
सानवी कोलीसेट्टी सब-जूनियर वर्ग से तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। कीस्टोन बास्केटबॉल अकादमी में राष्ट्रीय कोच पीएस संतोष के तहत प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, वह कॉर्वस अमेरिकन स्कूल में शामिल होने से पहले एनबीए अकादमी के लिए चुनी गईं। वह एक गार्ड के रूप में खेलती हैं। नेत्रा बिरुदावोलू तेलंगाना की नियमित खिलाड़ी रही हैं और फॉरवर्ड के तौर पर खेलती हैं। उन्होंने ड्रीम बास्केटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण लिया है। तीनों खिलाड़ी अंडर-13 वर्ष वर्ग में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
बड़ी चुनौतियों के लिए करेगा तैयार
एफआईबीए कमिश्नर इसहाक नॉर्मन कहते हैं, ‘यह राज्य में खेल के लिए बहुत बढ़िया और मनोबल बढ़ाने वाला है और यह कई लड़कियों को इस खेल को करियर के तौर पर गंभीरता से अपनाने के लिए प्रेरित कर सकता है।’ तेलंगाना बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. श्रीधर रेड्डी ने भी कहा कि इन लड़कियों ने राज्य को गौरवान्वित किया है और उम्मीद है कि वे विजयी होंगी। टीबीए प्रमुख ने कहा, ‘निश्चित रूप से, इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजन में खेलने का अनुभव उन्हें बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।’
- BRS : मलेशिया में 6 जून को तेलंगाना गठन दिवस समारोह में शामिल होंगे केटीआर
- KPIT: KPIT के को-फाउंडर रवि पंडित का निधन
- Telangana : शिक्षा विभाग के टेंडरों में केंद्रीकृत भ्रष्टाचार के आरोप
- TRS : क्षेत्र में गंभीर हो चुका है प्रदूषण का स्तर – कविता
- Hyderabad : गडकरी ने की तेलंगाना की परिवहन सुधार और सड़क सुरक्षा पहल की सराहना