తెలుగు | Epaper

Hyderabad : बीसी आयोग विद्यार्थियों के डेटा संग्रह में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Hyderabad : बीसी आयोग विद्यार्थियों के डेटा संग्रह में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की

हैदराबाद। राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की जानकारी जाति-वार एकत्र करने के संबंध में पिछड़ा वर्ग आयोग (BC Commission) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. ई. नवीन निकोलस, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सचिव प्रो. श्रीराम वेंकटेश, कालोजी नारायणराव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. के. नागार्जुन रेड्डी (Dr. K. Nagarjuna Reddy) तथा इंटरमीडिएट शिक्षा विभाग के सचिव श्री कृष्ण आदित्य ने भाग लिया। बीसी आयोग के अध्यक्ष जी. निरंजन, सदस्य रापोलु जयप्रकाश, तिरुमलगिरी सुरेंदर, बाललक्ष्मी और सदस्य सचिव बाल माया देवी ने उपस्थित अधिकारियों के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

विशेष योजनाएं बनाने का मिलेगा अवसर

बैठक में उप निदेशक यू. श्रीनिवास राव, सहायक सचिव के. मनोहर राव, विशेष अधिकारी कुमारी एन. सुनीता, सेक्शन ऑफिसर जी. सतीश कुमार, रिसर्च ऑफिसर जी. लक्ष्मीनारायण सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बीसी आयोग के अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने राज्य में विद्यार्थियों के डेटा संग्रह में हो रही गंभीर देरी पर चिंता व्यक्त की और इस विषय की महत्ता को समझते हुए संबंधित विभागों से शीघ्र जानकारी एकत्र कर आयोग को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस जानकारी के आधार पर यह पहचाना जा सकेगा कि पिछड़ा वर्ग के कौन-कौन से जाति और वर्ग के विद्यार्थी शिक्षा से वंचित रह रहे हैं, जिससे उन्हें प्रोत्साहित करने और विशेष योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा।

प्रवेश परीक्षाओं में भी जाति संबंधी जानकारी की जाएगी एकत्र

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे तुरंत इस प्रक्रिया को प्रारंभ करेंगे और मार्च माह के अंत तक आवश्यक विवरण आयोग को सौंपेंगे। राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सचिव ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष से ही प्रवेश प्रक्रियाओं में तथा आगामी शैक्षणिक वर्ष में आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं में भी जाति संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

कविता को CBI झटका, कोर्ट राहत पर हाईकोर्ट में चुनौती

कविता को CBI झटका, कोर्ट राहत पर हाईकोर्ट में चुनौती

आईसीसीसी में शिक्षा विभाग की समीक्षा, सीएम ने दिए कई निर्देश

आईसीसीसी में शिक्षा विभाग की समीक्षा, सीएम ने दिए कई निर्देश

मुख्य सचिव ने विकसित डैशबोर्ड की स्थिति पर चर्चा की

मुख्य सचिव ने विकसित डैशबोर्ड की स्थिति पर चर्चा की

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सशस्त्र बलों के लिए एसबीआई के योगदान की सराहना की

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सशस्त्र बलों के लिए एसबीआई के योगदान की सराहना की

तेलंगाना 2047 तक वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब बनने की योजना में – श्रीधर बाबू

तेलंगाना 2047 तक वैश्विक लॉजिस्टिक्स हब बनने की योजना में – श्रीधर बाबू

भारी वाहन चालकों के लिए मुफ्त नेत्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित

भारी वाहन चालकों के लिए मुफ्त नेत्र स्वास्थ्य शिविर आयोजित

खिलाड़ियों का समर्पण और अनुशासन सराहनीय – अविनाश मोहंती

खिलाड़ियों का समर्पण और अनुशासन सराहनीय – अविनाश मोहंती

कांग्रेस सरकार ने गांधी सरोवर परियोजना के तहत सैकड़ों घर ढहाए – राव

कांग्रेस सरकार ने गांधी सरोवर परियोजना के तहत सैकड़ों घर ढहाए – राव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों के लिए प्रेरक ओपन डे का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों के लिए प्रेरक ओपन डे का आयोजन

सेवा में मानवता सर्वोपरि रखें डॉक्टर – कोमटिरेड्डी

सेवा में मानवता सर्वोपरि रखें डॉक्टर – कोमटिरेड्डी

भय और संकोच को दूर रखकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें – पोन्नम

भय और संकोच को दूर रखकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें – पोन्नम

दलित छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना लक्ष्य – लक्ष्मण

दलित छात्रों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना लक्ष्य – लक्ष्मण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870