తెలుగు | Epaper

Crime : वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Crime : वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

हैदराबाद। अफजलगंज थाना पुलिस (Afzalganj Police Station) ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ तीन मामलों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रियाज उद्दीन उर्फ रियाज (39) निवासी आरके नगर, अंबरपेट (Amberpet), हैदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बीते 11 फरवरी को ओस्मानिया जनरल अस्पताल में कार्यरत कार्यालय सहायक पी. महेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस को अस्पताल परिसर के पार्किंग स्थल पर खड़ा किया था, जिसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी एन. रवि और जासूस निरीक्षक बी. रवि किरण के नेतृत्व में अपराध दल ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आसपास पूछताछ की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन वाहन बरामद किए। जांच में पता चला कि आरोपी शराब सेवन और अन्य बुरी आदतों का आदी है तथा ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए उसने वाहन चोरी का रास्ता अपनाया। उसने 25 नवंबर 2025 को एमजी बस अड्डा पार्किंग क्षेत्र से डुप्लीकेट चाबी की मदद से एक होंडा एक्टिवा चोरी की थी।

इसके बाद 1 जनवरी को अफजलगंज स्थित अशोक बाजार से एक अन्य वाहन चुराया। हाल ही में 11 फरवरी को उसने ओस्मानिया अस्पताल परिसर से शिकायतकर्ता की बाइक डुप्लीकेट चाबी से चोरी की थी। गोलकोंडा क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त ने इस सफल कार्रवाई के लिए अपराध दल के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सराहना की है तथा उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

पुलिस की अनूठी पहल, देश का पहला ‘डिफ्रीज अकाउंट्स मेला’

पुलिस की अनूठी पहल, देश का पहला ‘डिफ्रीज अकाउंट्स मेला’

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

चार राज्यों से जुड़े मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

चार राज्यों से जुड़े मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

कानून-व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अभियान जारी रहेंगे – डीसीपी

कानून-व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अभियान जारी रहेंगे – डीसीपी

भारी मात्रा में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

भारी मात्रा में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

पांच सौ किग्रा तांबे के केबल बरामद, चार गिरफ्तार

पांच सौ किग्रा तांबे के केबल बरामद, चार गिरफ्तार

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

रायदुर्गम डकैती का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार

रायदुर्गम डकैती का खुलासा किया, आरोपी गिरफ्तार

साइबराबाद पुलिस का सड़कों पर पुलिसिंग अभियान

साइबराबाद पुलिस का सड़कों पर पुलिसिंग अभियान

राउडी शीटर को डीसीपी राजेंद्रनगर ने दिया सुधार का संदेश

राउडी शीटर को डीसीपी राजेंद्रनगर ने दिया सुधार का संदेश

गहनों के लिए 85 वर्षीय महिला की हत्या मामला सुलझा

गहनों के लिए 85 वर्षीय महिला की हत्या मामला सुलझा

बच्चों से भिक्षाटन करवाने वाले माता-पिता पर कड़ी कार्रवाई की

बच्चों से भिक्षाटन करवाने वाले माता-पिता पर कड़ी कार्रवाई की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870