Copper Cables: पांच सौ किग्रा तांबे के केबल बरामद, चार गिरफ्तार

Read Time:  1 min
तांबे के केबल
तांबे के केबल
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । कुक्टपल्ली पुलिस (Kukatpally Police) ने चोरी के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के 500 किग्रा तांबे के केबल बरामद किए। जानकारी के अनुसार, बीती 4 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे, मकुता तरंगा, आईडीएल लेक, कुकटपल्ली के साइट इंजीनियर उली कुनाल ने पुलिस को शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्तियों ने पिछले रात उनके साइट से सात बंडल (Seven Bundles) तांबे के आर्मर्ड केबल चोरी कर लिए हैं।

सभी आरोपी असम के निवासी, मिलकर चोरी की

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और तुरंत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, 5 फरवरी को कुकटपल्ली पुलिस ने चार लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा। पूछताछ में पता चला कि ये सभी मकुता त्रिपुरा साइट पर सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे । सभी आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 किग्रा चोरी किए गए तांबे के केबल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में लखिंद्रा बोरोआ (26)सुरक्षा गार्ड, अनुपम गोगोई (26), सुरक्षा गार्ड, नीतू दास (25), सुरक्षा गार्ड, नबाज्योति दास, सुरक्षा गार्ड शामिल है। सभी आरोपी असम के निवासी हैं और हैदराबाद में सुरक्षा नौकरियों के लिए आए थे।

दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने शराब और सिगरेट की आदतों के चलते व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए चोरी की। एक अन्य मामला में दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने मोहम्मद सलमान, निवासी मूसापेट, हैदराबाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने दिसंबर में अंजनया नगर, मूसापेट से दोपहिया वाहन चोरी करने और पाँच दिन पहले विनावी होस्टल से दो मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात कबूल की। चोरी का वाहन और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।