తెలుగు | Epaper

National: कराह रही देश की राजधानी ;हर तरफ बस पानी ही पानी

Vinay
Vinay
National: कराह रही देश की राजधानी ;हर तरफ बस पानी ही पानी
  • दिल्ली-NCR में यमुना का कहर
  • 10 हजार लोग विस्थापित
  • पंजाब में 30 की मौत
  • नोएडा में 1000 फार्महाउस जलमग्न

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2025: दिल्ली-NCR (Delhi)और पंजाब (Punjab) में भारी बारिश और यमुना नदी के उफान ने भारी तबाही मचाई है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर 206.78 मीटर तक पहुंच गया, जिससे यमुना बाजार, मयूर विहार, झरोड़ा कलां, मजनू का टीला और गीता कॉलोनी जैसे निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया

प्रशासन ने नावों और राहत दलों की मदद से करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जहां राहत शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने और लगातार बारिश ने स्थिति को और गंभीर कर दिया है.

दिल्ली सरकार की तैयारी

दिल्ली सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए 58 नावें, 675 लाइफ जैकेट और 82 अस्थायी पंप तैनात किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना के किनारे दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विशेषज्ञों ने यमुना के बाढ़ मैदानों पर अतिक्रमण और अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था को संकट का प्रमुख कारण बताया। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।

पंजाब में बाढ़ और भी विकराल

पंजाब में बाढ़ ने और भी विकराल रूप ले लिया है। सतलज, ब्यास और रावी नदियों के उफान से 12 जिले प्रभावित हैं, जिसमें 1,300 से अधिक गांव और 96,061 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, और 2.56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। NDRF, सेना और पुलिस ने 15,688 लोगों को सुरक्षित निकाला, जबकि 400 मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं

यमुना और हिण्डन नदी में बढ़ा जल स्तर

नोएडा में यमुना और हिंडन नदियों के बढ़ते जलस्तर ने सेक्टर-128, असगरपुर और सेक्टर-167 के मंगरौली व छपरौली गांवों में 1000 फार्महाउस और खेतों को डुबो दिया। प्रशासन ने 15-16 लोगों और मवेशियों को सुरक्षित निकाला, लेकिन फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बाढ़ का पानी बसंतपुर जैसे गांवों में घुस गया, जहां 500 घर प्रभावित हुए।

प्रशासन ने लोगों से निचले इलाकों को खाली करने की अपील की है, लेकिन बाढ़ प्रबंधन की कमी पर सवाल उठ रहे हैं

ये भी पढ़े

टीचर या हैवान?

टीचर या हैवान?

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

दिल्ली में दो आतंकी गिरफ्तार, एक निजामुद्दीन और दूसरा भोपाल से

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की, चुनाव प्रचार का किया आगाज

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

बिहार को नंबर एक बनाना हमारा लक्ष्य

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

महिला डॉक्टर ने हाथ में सुसाइड नोट लिखकर दी अपनी जान

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

‘अबकी बार मोदी सरकार’ वाले पीयूष पांडे का निधन

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

प्रधानमंत्री मोदी की छठ महापर्व के लिए खास अपील

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

11 नेता 6 साल के लिए निलंबित

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

सीएम योगी का बड़ा फैसला, 30 वर्ष बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अधिकार

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

ई-वेस्ट से बनेगी ईवी बैटरी, लेकिन बढ़ेगा प्रदूषण का खतरा

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

महिला बनेंगी बिहार चुनाव की गेमचेंजर, नीतीश को बढ़त तो तेजस्वी पर दबाव

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

चुनावी खर्च गड़बड़ी पर EC सख्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870