తెలుగు | Epaper

Nagpur News : फ्लाइओवर का डिज़ाइन बना विवाद का कारण

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Nagpur News : फ्लाइओवर का डिज़ाइन बना विवाद का कारण

घर की बालकनी से महज़ कुछ फीट की दूरी पर गुजर रहा फ्लाइओवर

Nagpur News : नागपुर Nagpur शहर में हाल ही में बन रहे एक फ्लाइओवर (Flyover) का हिस्सा स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का कारण बन गया है। यह फ्लाइओवर एक रिहायशी इलाके से इस कदर निकाला गया है कि वह कई घरों की बालकनी से बेहद नजदीक से गुजर रहा है

इन दिनों नागपुर (Nagpur) में बन रहा फ्लाइओवर चर्चा में बना हुआ है। क्योंकि फ्लाइओवर अशोक चौक के पास एक मकान की बालकनी से होकर गुजर रहा है। स्थानीय लोग इसे आठवां अजूबा बता रहे हैं और आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि बालकनी के अंदर से फ्लाइओवर ले जाने से पहले NHAI एवं महानगरपालिका ने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की। यदि यह मकान अधिकृत है तो इसको अधिग्रहण करके उसे मुआवजा क्यों नहीं दिया गया एवं यदि अनाधिकृत है तो इसे तोड़ा क्यों नहीं गया? इस पूरी सच्चाई को जानने के लिए हम अशोक चौक पहुंचे। हमने घर के मालिक प्रवीण पत्रे एवं उनकी बेटी सृष्टि से भी बातचीत की। हमने बीजेपी के वरिष्ठ विधायक मोहन मते से भी बातचीत की तो पूरी सच्चाई उजागर हुई।

150 साल पुराना मकान

Nagpur: मकान के मालिक प्रवीण पत्रे एवं उनकी बेटी सृष्टि ने बताया कि यह 150 साल पुरानी उनकी जगह है। यहां पर उनकी छठी पीढ़ी रहती रही है। 25 साल पहले इस घर को रिनोवेट किया गया। उनके घर के बालकनी में से फ्लाइओवर का एक हिस्सा जा रहा है, इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि सुरक्षा को लेकर का काफी चिंतित होंगी तो उनका कहना है कि इससे उन्हें कोई धोखा नहीं है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मकान का नक्शा पास हुआ है, क्या यह बालकनी अधिकृत है, इस पर उन्होंने गोल-मटोल जवाब दिया।

998 करोड़ की लागत से बन रहा फ्लाइओवर

बता दें कि लगभग 9.2 किलोमीटर की लंबाई वाले इस फ्लाईओवर की लागत 998 करोड़ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देखरेख में इस फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। NHAI के अधिकारियों ने कैमरे के सामने न आते हुए बताया कि महानगरपालिका को इस संबंध में उन लोगों ने सूचना दे दी थी। अनाधिकृत निर्माण कार्य को तोड़ने के जिम्मेदारी नागपुर महानगरपालिका की होती है। महानगरपालिका के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

विधायक ने की कार्रवाई की बात

वहीं दक्षिण नागपुर के विधायक मोहन मते ने इस संबंध में कहा कि उन्हें भी आश्चर्य हो रहा है कि अब तक महानगरपालिका, NIT एवं NHAI के अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इसमें इंवॉल्व हैं उन्हें तुरंत निलंबित कर देना चाहिए। नागपुर में डेवलपमेंट का कार्य चल रहा है और इन अधिकारियों के रवैये के कारण नागपुर का नाम बदनाम हो रहा है। फ्लाइओवर बालकनी में जाने से पहले इस मकान मालिक को नोटिस देखकर इसे तोड़ना चाहिए था।

फ्लाईओवर क्या है?

फ्लाईओवर एक तरह का ऊंचा पुल (ओवरपास) होता है, जिसे सड़कों या रेलवे लाइनों के ऊपर बनाया जाता है, ताकि नीचे के यातायात में कोई रुकावट न आए। इसका मुख्य उद्देश्य व्यस्त चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक जाम को कम करना है, जिससे वाहन बिना रुके तेजी और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। 

भारत का सबसे बड़ा फ्लाईओवर कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा और लंबा फ्लाईओवर हैदराबाद में स्थित पी. वी. नरसिम्हा राव एक्सप्रेसवे है, जो 11.6 किलोमीटर लंबा है और यह शहर के यातायात को सुगम बनाता है। 

अन्य पढ़ें:

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG Gas Crisis- गैस संकट गहराया, मंदिरों में प्रसाद रुका, शैक्षणिक संस्थानों में भोजन घटा

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

LPG- एलपीजी संकट के बीच राहत, ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर लिखा बोर्ड बना चर्चा का विषय

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

IRAN- इजराइल-अमेरिका से मुकाबले में ईरान की रणनीति ने सबको चौंकाया

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

कम सैलरी का ताना बना खून की वजह

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870