मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बताई पूरी कहानी
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे। सोनाली ने अपने करियर में ‘सरफरोश’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भले ही सोनाली भले ही कम प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोनाली आज भले ही 50 साल की हैं, लेकिन अपनी खूबसूरती में वो आज भी यंग स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। उनके लिए आज भी लाखों लोगों का दिल धड़कता है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त सोनाली का नाम कथित तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के साथ काफी सुर्खियों में आया था। हाल ही में इन्हीं खबरों को लेकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
सोनाली ने राज संग वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, डायरेक्टर गोल्डी बहल के साथ शादी के बाद सोनाली बेंद्रे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पॉलिटिशियन राज ठाकरे के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने यह दावा किया था कि सालों पहले राज ठाकरे भी सोनाली बेंद्रे से शादी करना चाहते थे। दोनों का अफेयर भी चला था। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए सोनाली ने पूरा सच बताया। सोनाली ने हाल ही में ANI को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में जब उनसे उस वीडियो के बारे में पूछा गया, जिसमें दावा किया गया था कि राज को उन पर क्रश है, तो अभिनेत्री ने कहा, ‘क्या उन्हें… मुझे इस पर संदेह है और उन्होंने आगे स्पष्ट किया, मैं अपनी बहन से बात कर रही थी जो वहीं मौजूद थी।’
लोग इस तरह से बात करते हैं तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता : सोनाली
लोगों की बातों की आलोचना करते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है, बहुत से लोग… मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह से बात करते हैं तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता। सबसे पहले, मेरा मतलब है, इसमें परिवार शामिल हैं और लोग इसमें शामिल हैं।’ उन्होंने ये भी कहा कि उनका और राज ठाकरे का परिवार कई सालों से एक-दूसरे से जुड़ा है।

उनके भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे मेरे जीजा
अभिनेत्री ने आगे बताया, ‘मेरे जीजा एक क्रिकेटर हैं और इसलिए राज के चचेरे भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे। दूसरी बात, मेरी बहन की सास उस विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट थीं जो हमें (रामनारायण) रुइया कॉलेज में अंग्रेजी लिटरेचर पढ़ाती थीं, जहां से मैं हूं। तो वो सभी एक-दूसरे को जानते थे।’