తెలుగు | Epaper

Kitchen Hacks: इन 3 गलतियों से बम की तरह फटता है प्रेशर कुकर

digital
digital
Kitchen Hacks: इन 3 गलतियों से बम की तरह फटता है प्रेशर कुकर

टल जाएंगे बड़े हादसे, अपनाएं ये तरीका

भारत में खाना बनाने के लिए बेहद उपयोगी और समय की बचत करने वाले उपकरण के रूप में प्रेशर कुकर (Pressure Cooker) का इस्तेमाल किया जाता है। दाल-चावल बनाने और आलू उबालने के लिए खास तौर पर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। अंजाने में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती हैं। जिसकी वजह से कुकर बम की तरह फट जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन तीन मुख्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि हादसे की वजह बनती हैं। ऐसे में आप भी इनका ध्यान रखना शुरूकर दीजिए, जिससे कि किसी भी तरह का हादसा न हो।

वेंट पाइप

वेंट पाइप वह जगह होता है, जहां पर कुकर (Cooker) में प्रेशर होने पर सीटी बजती है। जब कुकर की सही से सफाई नहीं की जाती है, या खाना बनाने के दौरान इसमें कुछ फंस जाता है, तो यह वेंट पाइप जाम हो जाता है। जब वेंट पाइप ब्लॉक हो जाता है कि कुकर के अंदर बनने वाली भाप बाहर नहीं निकल पाती है। ऐसी स्थिति में दबाव बढ़ने पर कुकर फट सकता है।

सेफ्टी वॉल्व

यह एक सुरक्षा उपकरण है। जब कुकर में दबाव ज्यादा हो जाता है और वेंट पाइप ब्लॉक रहता है। तब सेफ्टी वॉल्व फटकर एक्स्ट्रा भाप को बाहर निकाल देता है। यह कुकर को फटने से बचाता है। लेकिन इसको साल में एक बार जरूर बदलवाना चाहिए।

प्रेशर कुकर

ओवर फिल होना

जब कुकर में क्षमता से ज्यादा खाना भर दिया जाता है, तो भाप निकलने के लिए जगह नहीं बचती है। खासतौर पर दाल या चावल जोकि पकने के बाद फैलती है। ऐसे में समस्या बढ़ जाती है। कुकर में अंदर ही भाप बनती है और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर दबाव बढ़ता है। ऐसी स्थिति में कुकर के फटने का अधिक रिस्क होता है।

बरतें ये सावधानियां

  • हमेशा ISI मार्क वाले कुकर को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि यह सुरक्षा के मानकों का पालन करते हैं और अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं।
  • खाना पकाने से पहले कुकर के वेंट पाइप को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। आप चाहें तो तार डालकर भी देख सकते हैं कि अंदर कुछ फंसा तो नहीं है।
  • हर एक साल में सेफ्टी वॉल्व को बदलवा लेना चाहिए, फिर भले ही वह देखने में ठीक लग रहा हो। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी होता है।
  • कुकर में क्षमता से ज्यादा खाना नहीं भरना चाहिए। कुकर को उसकी दो-तिहाई क्षमता से अधिक भरना गलत माना जाता है।

Asifabad: आर एस प्रवीण कुमार ने की डिमडा किसानों की गिरफ्तारी की निंदा

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

 तेज गर्मी में पौधे सूखने से कैसे बचाएं?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

1 मार्च को होगी MPPSC SET परीक्षा

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870