Mathura Boat Accident : यूपी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत

Read Time:  1 min
Mathura Boat Accident
Mathura Boat Accident
FONT SIZE
GET APP

मथुरा में नाव हादसा

Mathura Boat Accident : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दर्दनाक नाव हादसा हो गया। वृंदावन के केशी घाट के पास यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक पंजाब से आए करीब 30 श्रद्धालु नाव में सवार होकर यमुना नदी में घूम रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लोटिंग पोंटून पुल से टकरा गई। टक्कर के बाद नाव पलट गई और कई लोग नदी में गिर गए।

बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। अब तक 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा 10 शव बरामद किए गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

अन्य पढ़े: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: निवेश का सही समय?

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त (Mathura Boat Accident) किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।