తెలుగు | Epaper

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल (West Bengal) से कुल 9 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। टिकट वितरण में संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित है।

बिहार में नितिन नवीन और शिवेश कुमार पर दांव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए गए हैं। वे पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में मजबूत पहचान रखते हैं। पश्चिम बंगाल से पार्टी ने राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जो राज्य में बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शुमार हैं। बिहार से युवा नेता शिवेश कुमार को भी राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। शिवेश राम वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम से लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने इस बार सवर्ण और दलित समीकरण का संतुलन साधने की कोशिश की है। दोनों नेताओं के परिवार का भी पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है, जिससे संगठन को मजबूत संदेश देने का प्रयास माना जा रहा है।

उपेंद्र कुशवाहा की संभावनाएं कम

बीजेपी की सूची जारी होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने की संभावनाएं फिलहाल कम होती नजर आ रही हैं। वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष हैं और उनके नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

असम और ओडिशा में भी नाम घोषित

असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मैदान में उतारा है। दोनों नेता राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। असम में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है।ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को टिकट दिया गया है। राज्य में बीजेपी की सरकार होने से पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी

छत्तीसगढ़ और हरियाणा में ये चेहरे

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वे भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है। वे प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। हरियाणा में भी दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

Read More :

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870