Under 19 World Cup 2026 में भारतीय अंडर-19 टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों के बड़े अंतर से हराकर दमदार जीत दर्ज की। 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे की ओर से लीरॉय ने 62 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। भारत की गेंदबाजी में उदव और आयुष ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि अंब्रिश ने दो विकेट हासिल किए।
अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए। Vihan Malhotra ने 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अभिज्ञान (61) और वैभव सूर्यवंशी (52) ने अर्धशतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में तेज रन बटोरते हुए भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इस जीत के साथ भारत ग्रुप-2 अंक तालिका में छह जीत के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :