తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : महाराष्ट्र में अलर्ट: 7 अक्टूबर तक चक्रवात ‘शक्ति’ की चेतावनी

मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवात शक्ति संकट खड़ा कर सकता है। आज यानी शनिवार से लेकर 7 अक्टूबर तक कभी भी यह तूफान दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिलों में इसका असर दिखाई देगा।

तेज हवाओं और बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र तट पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे और झोंके के साथ 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चक्रवात की तीव्रता के आधार पर यह और बढ़ भी सकती है। आंतरिक हिस्सों जैसे पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) का अनुमान है। उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने काले बादल छाए रहेंगे।

समुद्री यात्रा पर पाबंदी, मछुआरों को चेतावनी

समुद्री स्थिति खराब होने के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 5 अक्टूबर तक उत्तरी महाराष्ट्र तट पर समुद्र की सतह पर बदलाव देखने को मिल सकता है।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए निर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात शक्ति के मद्देनजर जिला प्रशासन को अपने आपदा प्रबंधन सिस्टम सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों के लिए निकासी योजनाएं तैयार करने, पब्लिक एडवाइजरी जारी करने और समुद्री यात्रा से बचने की सलाह देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपायों को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

Read More :

राजस्थान में सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन

राजस्थान में सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, 10 राज्यों में शीतलहर और मौसम अलर्ट

कड़ाके की सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, 10 राज्यों में शीतलहर और मौसम अलर्ट

उत्तरी भारत में शीतलहर अलर्ट

उत्तरी भारत में शीतलहर अलर्ट

QBO-क्यूबीओ में बदलाव से मौसम पर असर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

QBO-क्यूबीओ में बदलाव से मौसम पर असर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

दिल्ली समेत 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड

दिल्ली समेत 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड

“उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में शीतलहर

“उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में शीतलहर

आज का मौसम, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

आज का मौसम, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

महाराष्ट्र में बढ़ी ठंड की तीव्रता

महाराष्ट्र में बढ़ी ठंड की तीव्रता

श्रीलंका में दितवाह से 69 लोगों की मौत, भारत के तीन राज्यों में अलर्ट

श्रीलंका में दितवाह से 69 लोगों की मौत, भारत के तीन राज्यों में अलर्ट

5 राज्यों पर मंडराया दितवाह का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

5 राज्यों पर मंडराया दितवाह का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तूफान सेन्यार ने दी चेतावनी, चार राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन अलर्ट

तूफान सेन्यार ने दी चेतावनी, चार राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870