Bihar Weather- बिहार के 13 जिलों में आज कोहरा, 20 के बाद बढ़ेगी ठंड

Read Time:  1 min
Bihar Weather- बिहार के 13 जिलों में आज कोहरा, 20 के बाद बढ़ेगी ठंड
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार में ठंड और कोहरे (Fog and dense) का असर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार जिन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद (Aurnagabad) गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा शामिल हैं। सुबह के वक्त कोहरा ज्यादा घना रहने की संभावना है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

कम विजिबिलिटी, सावधानी से वाहन चलाने की अपील

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

20–21 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 और 21 जनवरी के बाद बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर और दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका असर 19 जनवरी और 21 जनवरी की रात से महसूस किया जा सकता है।

बीते 24 घंटे में राजगीर रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में सबसे ठंडा स्थान राजगीर (Nalanda) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबौर (भागलपुर) में 5.5 डिग्री, जीरोदेई (सीवान) में 7.1 डिग्री, डेहरी (रोहतास) में 7.6 डिग्री और शेखपुरा में 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

पटना में धूप के बावजूद बनी रहेगी कनकनी

राजधानी पटना में दिन के समय हल्की धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय कनकनी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पटना में घना कोहरा और ठंड का असर जारी रहेगा तथा तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।