తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Weather-उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, कोहरे से जनजीवन प्रभावित; IMD अलर्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Weather-उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, कोहरे से जनजीवन प्रभावित; IMD अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। तापमान में हल्की गिरावट के साथ सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे (Cold Wave) की चादर छाई हुई है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत

दिल्ली से लेकर बिहार तक सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल कड़ाके की ठंड की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता (Poor Air Quality) ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए राजधानी में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

इन राज्यों में बदल सकता है मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में शाम से मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव आ सकता है। इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली के मौसम का ताजा अपडेट

IMD के मुताबिक, रविवार और सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।

Read Also : कोलकाता में बढ़ते विद्रोह के चलते अंग्रेजों ने दिल्ली को बनाया राजधानी

कड़ाके की ठंड पर क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग का कहना है कि अभी कोहरे और शीतलहर का मुख्य दौर शुरू नहीं हुआ है। दिसंबर के महीने में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा सकता है। विभाग के अनुसार, उत्तर, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।

यूपी-बिहार में सुबह-शाम ठंड, दोपहर में राहत

IMD ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में सर्दी अभी पूरी तरह से असर नहीं दिखा रही है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। कुछ इलाकों में घना कोहरा जरूर देखा जा रहा है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है।

Read More :

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870