తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की मार, एमपी के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी की मार, एमपी के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

नई दिल्ली। नवंबर के प्रथम सप्ताह के बाद ही उत्तर भारत ठंड की चपेट में आ गया है। बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल (Himachal) में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक कोल्ड वेव (coldweb) चलने का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मंगलवार रात इंदौर, भोपाल, देवास, रतलाम, छिंदवाड़ा, खजुराहो और उमरिया सहित 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। देवास प्रशासन ने ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों का समय बदल दिया है।

राजस्थान में सीकर और नागौर शिमला से भी ठंडे

राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। सीकर, फतेहपुर (Fatehpur) और नागौर में पारा शिमला और मसूरी से भी कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सीकर में चार दिन और टोंक में एक दिन के लिए कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर जहरीली

राजधानी दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई है। बुधवार सुबह औसत एक्यूआई 413 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वजीरपुर में एक्यूआई 459 तक पहुंच गया, जबकि आनंद विहार, बवाना और आईटीओ जैसे इलाकों में भी हवा बेहद खराब रही।
इसे देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आदेश दिया है कि कक्षा-5 तक की पढ़ाई ऑनलाइन (हाइब्रिड मोड) में होगी। साथ ही निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि भारी मालवाहक वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद रहेगी।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री

हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। नारनौल का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में 5 दिन शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 9 शहरों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।

हिमाचल के तीन शहर माइनस तापमान में

हिमाचल प्रदेश में ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कुकुमसैरी का तापमान -3.1 डिग्री, केलांग -2.2 डिग्री और ताबो -2.5 डिग्री तक गिर गया। इसी के साथ 9 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे है, जबकि मंडी और बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है।

उत्तराखंड, पंजाब और चंडीगढ़ में भी सर्दी बढ़ी

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया है और पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ी है। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 0.5 से 1 डिग्री गिरा है। मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित बताई गई है।

छत्तीसगढ़ का दुर्ग सबसे ठंडा शहर

छत्तीसगढ़ में भी अगले पांच दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मैनपाट में घास पर ओस जमकर बर्फ में बदल गई। दुर्ग, पेंड्रा और अंबिकापुर में सुबह-शाम अलाव जलाने की नौबत आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी राज्यों में बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में ठंड का असर अगले एक हफ्ते तक बढ़ने की संभावना है।

Read More :

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870