తెలుగు | Epaper

Latest News : दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

नई दिल्ली: मॉनसून (Delhi-NCR) के वापसी का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से 24 सितंबर तक लौट चुका है। अगले 2-3 दिनों में और इलाकों से मॉनसून की विदाई की संभावना है

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री (23 degrees) तक रहने की संभावना है। शाम और रात के दौरान हवा की गति कम होकर पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी। वहीं 26 सितंबर को भी मॉनसून की यही स्थिति बनी रहेगी। जबकि 27 सितंबर को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि उस दिन भी बारिश होने की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ रही है। हालांकि, 26 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (25 सितंबर)न्यूनतम तापमान (25 सितंबर)
दिल्ली34°C24°C
मुंबई30°C24°C
कोलकाता32°C27°C
चेन्नई35°C26°C
लखनऊ35°C27°C
पटना34°C28°C
रांची29°C23°C
जयपुर37°C26°C
भोपाल32°C22°C

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मानसून के बारिश का दौर थमा तो सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। देहरादून में दिन उमस भरी गर्मी वाला बीत रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी है। इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि देहरादून सहित सात जिलों में हल्की बौछार होने के आसान है।

Ncr में कुल कितने जिले हैं?

फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूँह, रोहतक, सोनीपत, रिवाडी, झज्‍जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी , महेन्‍द्रगढ, जींद और करनाल (चौदह जिले). मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्‍दशहर, हापुड, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर (आठ जिले)।

कौन सा शहर दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा नहीं है?

कौन सा शहर दिल्ली NCR का हिस्सा नहीं है? जवाब: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) दिल्ली में, कई शहर शामिल हैं, लेकिन मथुरा और हिसार NCR का हिस्सा नहीं है. NCR में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिले शामिल हैं, जिनमें दिल्ली के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

अन्य पढ़ें:

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870