Weather- देशभर में गर्मी का कहर, 7 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र में पारा 46°C पार

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 19, 2026 • 9:50 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक कई राज्यों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं के साथ रातों में भी राहत नहीं मिल रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कई राज्यों में 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा

सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में 47 डिग्री, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5 डिग्री और हरियाणा के सिरसा में 46.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान (Rajasthan) के चित्तौड़गढ़ और पिलानी में भी पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।

24 मई तक हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 24 मई तक कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत को छोड़कर देश के लगभग आधे हिस्से में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। कई इलाकों में औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को खजुराहो में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नौगांव में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 29 अप्रैल 1993 के बाद यह सबसे ज्यादा तापमान है। प्रदेश के 22 शहरों में इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News Paper #HindiNews #IMD news #Latest news #LatestNews #Madhya Pradesh news breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.