తెలుగు | Epaper

Weather : दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)में आज सुबह से बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं, इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश (Heavy Rain) ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। उधर, फरीदाबाद में लंबे इंतजार के बाद आज सुबह तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 87 से 69 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है ताे शाम साढ़ पांच बजे तक सफदरजंग में 0.8 मिमी, लोधी रोड में 1.5 मिमी, राजघाट में 0.1 मिमी, नजफगढ़ में 19.0 मिमी, मुंगेशपुर में 0.5 मिमी और पालम में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

उत्तर भारत में एक्टिव रहेगा मानसून

उत्तर भारत के राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इन राज्यों में अगले एक हफ्ते तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

हिमाचल में रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

बंगाल में कई जिलों में अलर्ट

पश्चिम बंगाल में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां गांगेय क्षेत्र में दबाव बन रहा है, जिससे पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भी 10 जुलाई तक तेज बारिश के आसार हैं।

Read more : HP : चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे, राज्य में अब तक 75 की मौत

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News  Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Latest Hindi News Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870