Weather : यूपी में तेजी से बढ़ रहा मॉनसून, अगले तीन दिन भारी बारिश

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 19, 2025 • 7:54 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर प्रदेश में मानसून ने 4-5 दिन की देरी से दस्तक दी है। मानसून के आगमन के साथ सोनभद्र बलिया मऊ गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 जून तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश होने की संभावना है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून ने सामान्य समय से चार-पांच दिन देरी से दस्तक दी। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून का आगमन 13 जून को होता है।मानसून की दस्तक के साथ बुधवार को सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अब मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और अगले दो से तीन दिन में लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में जो परिस्थितियां बन रही हैं उसके मुताबिक गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा में वृद्धि होगी। अगले चार दिन यानि रविवार तक 40 से अधिक जिलों में बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश की संभावना है। 30 जून तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है

इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक से वर्षा में व्यापक वृद्धि की संभावना है। लखनऊ में बुधवार को दिन का पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी देखी गई, जो 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के करीब सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। राजधानी में गुरुवार को दिन व रात के पारे में और गिरावट हो सकती है।

Read more : Air India : बड़े विमानों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में करेगी 15 प्रतिशत की कटौती

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Weather bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.