Imd-Heatwave-Alert : देश में आज से नौतपा की शुरुआत, बढ़ेगी भीषण गर्मी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 25, 2026 • 12:35 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म; MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ : देशभर में आज से नौतपा शुरू हो गया है, जिसके साथ ही गर्मी और हीटवेव के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है।

ब्रह्मपुरी सबसे गर्म, पारा 47.2°C तक पहुंचा-महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तापमान- महाराष्ट्र का (Brahmapuri) आज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Imd-Heatwave-Alert : देश में आज से नौतपा (Nautapa) की शुरुआत भी हो गई है। इसका मतलब है कि अगले 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है।

रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.2°C रहा, जो सामान्य से 4.6°C ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश में बांदा 46.8°C तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा प्रयागराज और उरई में 45.6°C, झांसी में 45.6°C, आगरा में 45.4°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Imd-Heatwave-Alert : MP के दो शहरों, नौगांव और खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 45.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत में 29 मई से मौसम बदल सकता है। बारिश की संभावना है।

1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें

देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं।

2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें

गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है?

अन्य पढ़े: Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट

अगले दो दिन के मौसम का हाल

26 मई:

27 मई:

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HeatwaveAlert #Nautapa2026 #IndiaWeather #ExtremeHeat #HindiNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.