తెలుగు | Epaper

Uttarkashi: 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं, तलाशी अभियान तेज

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Uttarkashi: 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं, तलाशी अभियान तेज

उत्तरकाशी। आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी (Uttarkashi) से मंगलवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के करीब 500 तीर्थयात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें मुंबई और कर्नाटक के करीब 64 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा

हालांकि केंद्र ने कनेक्टिविटी बहाल होने पर उनसे संपर्क होने की उम्मीद जताई है। उधर, प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि उत्तरकाशी और गंगोत्री (Gangotari) के बीच फंसे महाराष्ट्र के 24 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह जानकारी उनके महाराष्ट्र निवासी मित्र शेखर चौधरी ने दी है।

सेना ने किया तलाशी अभियान तेज

मलबे से पटे उत्तरकाशी के धराली में जिंदगी की तलाश के लिए खोजी कुत्तों के साथ ही ड्रोन सर्वे की मदद ली जा रही है। बचाव कार्य में जुटीं सेना, एसडीआरएफ (SDRF) एनडीआरएफ और आइटीबीपी की टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

अब तक 13 लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। जिसमें सेना के रेस्क्यू के दौरान घायल होने वाले 11 जवान, 2 स्थानीय लोग शामिल है। वहीं, 2 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से 1 मृतक की पहचान हुई है। दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि सेना के नौ जवानों सहित 19 लोग लापता हैं

उत्तरकाशी बाढ़ में कितने मरे?

मंगलवार (5 अगस्त, 2025) दोपहर को पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील इस क्षेत्र में आई आपदा में चार लोगों के मारे जाने की आशंका है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बुधवार (6 अगस्त, 2025) को दो शव बरामद किए गए और 15 लोग लापता हैं।

बादल फटना क्या है?

बादल फटना एक तीव्र वर्षा है जो थोड़े समय में भारी मात्रा में वर्षा लाती है । इसके साथ अक्सर गरज और ओले भी पड़ते हैं और इससे अचानक बाढ़ आ सकती है। किसी भी समय, बादल पृथ्वी की सतह के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से को ढक लेते हैं।

Read more : Calcutta High Court : मिथुन चक्रवर्ती की याचिका खारिज, FIR बरकरार

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870