Weather : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 22, 2025 • 9:01 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर भारत में मानसून (Mansoon )की आहट के साथ गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। खासकर एनसीआर में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश में भी तेज वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मानसून की आहट के साथ गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। खासकर एनसीआर में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बदल रही मौसमी परिस्थितियों के बीच दो दिन के भीतर दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

उत्तर भारत में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए मध्यम से भारी वर्षा का यलो अलर्ट (Yellow Alert)जारी किया है। उधर उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू में वर्षा होने से राहत के साथ परेशानी का सामना भी करना पड़ा। कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात से वर्षा हो रही है

मौसम विभाग की ओर से रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश में भी तेज वर्षा (Heavy Rain )को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात से वर्षा हो रही है। पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाले नवनिर्मित मुनस्यारी-मिलम हाईवे पर चट्टान दरक जाने से अवरुद्ध हो गया है।

रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड के पास और भूस्खलन के चलते चार घंटे यातायात बाधित रहा। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून- नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर हिमाचल में शनिवार को कांगड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई।

कांगड़ा में सबसे ज्यादा 87.8 मिलीमीटर वर्षा

हिमाचल के लाहुल घाटी में स्थित जाहलमा नाले में बाढ़ के साथ मलबा आ गया जिससे काफी नुकसान हुआ है। किन्नौर के चारंग गांव के पास रंगरीक खड्ड में बहाव बढ़ने से पानी व मलबा पास के मंदिर और खेतों में घुस गया। चारंग क्षेत्र के ऊपर पहाड़ पर ग्लेशियर पिघलने से यह नुकसान हुआ। 24 घंटों में कांगड़ा में सबसे ज्यादा 87.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने 22 जून को भारी वर्षा की संभावना जताई है।

राजस्थान में तेज बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त

राजस्थान में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को दिनभर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक पूर्वी राजस्थान में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज बारिश के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हादसे भी हो रहे हैं।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य से 90 प्रतिशत बारिश हुई है। शनिवार को जोधपुर में तेज बारिश के बीच पुलिया की फिसल कर एक कार बहकर पांच फीट गहरे नाले में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

जम्मू में वर्षा से राहत, कश्मीर में तेज गर्मी

जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली है, वहीं, कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। जम्मू क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 35 वर्ष में यह चौथी बार है जब श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में इतनी बढ़ोतरी हुई। विभाग ने 27 जून तक घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहने तथा इस बीच अधिकांश इलाकों में हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

पंजाब में आज पहुंच सकता है मानसून

पंजाब में रविवार को मानसून के आगमन की संभावना है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने राज्य में भारी भारी वर्षा होने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को पठानकोट, चंडीगढ़, अमृतसर, गुरदासपुर और रोपड़ में हल्की वर्षा हुई। अन्य जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Read more : Punjab में अब तक 54,422 युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Hindi News Paper #Weather bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.