తెలుగు | Epaper

Assam : बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Assam : बारिश-बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 30 लोगों की मौत

गुवाहाटीः असम में बुधवार को बाढ़(Flood) की स्थिति में मामूली सुधार हुआ लेकिन एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ इस वर्ष बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई। इस बीच प्रभावित जिलों और प्रभावित लोगों की संख्या में कमी आई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन (Buletin) में कहा गया है कि गोलाघाट जिले के मोरोंगी राजस्व क्षेत्र से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। 

मिट्टी धंसने से मरने वालों की संख्या छह है

नवीनतम मौत के साथ इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है, जिनमें मिट्टी धंसने से मरने वालों की संख्या छह है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आ गई है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी सरकार लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करने तथा त्वरित बचाव और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर मौजूद है।” 

पांच जिलों के कुल मिलाकर 14 राजस्व मंडल और 175 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं

गोलाघाट, नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग और जोरहाट के पांच जिलों के कुल मिलाकर 14 राजस्व मंडल और 175 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि 29 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें सबसे अधिक 23,084 लोग गोलाघाट के है। बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को छह जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 32,000 से अधिक थी। 

बाढ़ का मुख्य कारण क्या है?

बाढ़ का मुख्य कारण अत्यधिक वर्षा है। जब बहुत अधिक बारिश होती है, तो नदियाँ और नाले अपने किनारों से ऊपर बहने लगते हैं, जिससे आस-पास के इलाकों में पानी भर जाता है। इसके अलावा, बर्फ और ग्लेशियरों का पिघलना, नदियों में तलछट का जमा होना, और बांधों का टूटना भी बाढ़ का कारण बन सकता है। 

भारत में बाढ़ का सबसे आम कारण क्या है?

यह बाढ़ का सबसे सामान्य कारण है। जब बहुत अधिक वर्षा होती है, तो इसमें से कुछ वाष्पित हो जाती है, कुछ धीरे-धीरे मिट्टी के माध्यम से रिस जाती है और शेष तेजी से जमीन से निकल जाती है। जब वर्षा और अपवाह बहुत अधिक होता है, तो पानी जाने के लिए जगह नहीं होती है।

Read more : शिवसेना प्रमुख ने कहा.. मुख्यमंत्री को बदनाम करने की चल रही है साजिश

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Weather- ठंड के बीच बदलेगा मौसम, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather- ठंड के बीच बदलेगा मौसम, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार के 13 जिलों में आज कोहरा, 20 के बाद बढ़ेगी ठंड

Bihar Weather- बिहार के 13 जिलों में आज कोहरा, 20 के बाद बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870