नई दिल्ली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश और ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, आज 16 राज्यों में वर्षा की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह की ट्रैफिक और दृष्टि पर असर पड़ा।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश-ओले
राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में लगभग 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilashpur) समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग (Rohtang) के पास अटल टनल क्षेत्र में बर्फबारी हुई। शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी के कारण तापमान गिर गया। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला में भी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान
1 अप्रैल: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की बारिश की संभावना।
2 अप्रैल: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश का अनुमान।

तापमान और स्थानीय मौसम की स्थिति
राज्य के 8 जिलों में सोमवार को ओले गिरे और 20 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में गर्मी भी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार गया। मौसम विभाग के अनुसार, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम बदल रहा है और 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मौसम की स्थिति अस्थिर है और लोगों को बाहरी गतिविधियों और यात्रा में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
Read More :