Rajasthan Weather Update : तेज बारिश और ओलों की चेतावनी

Read Time:  1 min
राजस्थान
राजस्थान
FONT SIZE
GET APP

जयपुर : राजस्थान में शनिवार से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। अगले कुछ दिन बादल छाने के साथ प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने के साथ ओले गिरने की संभावना है।

राजस्थान में आज (28 मार्च) 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केन्द्र (Jaipur) जयपुर ने प्रदेश के किसानों को भी चेतावनी जारी की है। इधर अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी कंट्रोल में रहने की संभावना है।

कुछ इलाकों में हल्की गर्मी

पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी शहरों का मौसम साफ रहा। (Rajasthan) जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर समेत लगभग सभी शहरों में दिनभर तेज धूप रही, जिससे कुछ इलाकों में हल्की गर्मी रही।

शुक्रवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां का अधिकतम तापमान 37.2 ​डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में शुक्रवार दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रहने से हल्की गर्मी का एहसास हुआ।

किसानों के लिए अलर्ट

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 मार्च से 1 अप्रैल या उसके आगे के दिनों में रूक-रूक कर कई स्थानों पर बारिश होने, आंधी चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है।

अन्य पढ़े: Weather-12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में घना कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

इस सिस्टम आने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होने की आशंका है। इस अवधि के दौरान कटी हुई फसलें जो खेतों में रखी है या जिन फसलों से जिंस निकालकर उन्हें खुले में मंडियों या अन्य जगह रख रखा है, तो उसे बरसात से बचाने के लिए सु​रक्षित स्थानों पर ले जाए।

अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी रहेगी कंट्रोल

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 1 अप्रैल तक लगातार आंधी-बारिश का दौर चलेगा। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में बैक टू बैक सिस्टम आने की संभावना जताई है। इन सिस्टम के लगातार आने से प्रदेश में गर्मी तापमान सामान्य के आसपास या उसके नीचे रह सकता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।