Rajasthan Weather : राजस्थान में 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट

Read Time:  1 min
राजस्थान
राजस्थान
FONT SIZE
GET APP

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने (Rajasthan) में 4 अप्रैल तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

  • तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
  • कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने का भी खतरा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से बुधवार को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव बीकानेर संभाग में रहा, जबकि जोधपुर संभाग के अलावा अजमेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। उधर, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार (आज) से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 4 अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है

पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो राज्य में अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ रहा। बुधवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के क्षेत्रों में मौसम बदला और बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम हवाएं चलीं। हनुमानगढ़ के अलावा बीकानेर और श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।

अन्य पढ़े: National- भारत की बड़ी उपलब्धि, समुद्र से बनेगी बिजली और मीठा पानी

जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। इससे इन शहरों में दिन के समय धूप कमजोर रही, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

कई जिलों में ओलावृष्टि (hailstorm) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • फसलों को नुकसान की आशंका
  • किसानों को सतर्क रहने की सलाह

चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज बुधवार को दिन में सबसे ज्यादा गर्मी चित्तौड़गढ़ जिले में रही। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.5, जोधपुर और बीकानेर में 35.4, कोटा में 35.8, अलवर में 35, उदयपुर में 35.2, सीकर, जयपुर और अजमेर में 33.6, चूरू में 34.5 और श्रीगंगानगर में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज से नया वेदर सिस्टम होगा एक्टिव मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में 2 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा। इस सिस्टम के शक्तिशाली रहने की उम्मीद है, जिसके कारण 3-4 अप्रैल को राजस्थान के अधिकांश जिलों में बादल छा सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसी तरह पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, फलोदी, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 5 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होगा और प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।