Weather- बारिश से दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, दिनभर छाए रहेंगे बादल

By Anuj Kumar | Updated: March 20, 2026 • 9:30 AM

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का मौसम पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

येलो अलर्ट के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया था। विभाग के मुताबिक, दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो कभी-कभी 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान

21 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 22 से 24 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश (Intermittent rain) के कारण दिल्ली-एनसीआर के तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो तापमान में और कमी आ सकती है।

वा हुई साफ, AQI में सुधार

बारिश और तेज हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी सुधार देखने को मिला है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है, जिससे लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिल रहा है।

अन्य पढ़े: Delhi-एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, एक अमेरिकी भी हिरासत में

गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहाना

लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को अचानक बढ़ी गर्मी से राहत मिली है। होली के बाद बढ़ते तापमान पर इस बदलाव ने ब्रेक लगा दिया है और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है।

Read More :

#AQI News #Breaking News in Hindi #Delhi NCR News #Hindi News #Intermittent rain News #Latest news #Rain News #Weather news #Yellow Alert News