తెలుగు | Epaper

Latest News : बारिश से दिल्ली में राहत, यूपी का मौसम भी बदलेगा?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : बारिश से दिल्ली में राहत, यूपी का मौसम भी बदलेगा?

मंगलवार के दिन बारिश के चलते दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। यहां लोगों को सितंबर के महीने जून जैसे गर्मी झेलनी पड़ रही थी। अब बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ है। बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पूर्वी राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

  • उत्तर प्रदेशः चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव।
  • गुजरात: जूनागढ़, पोरबंदर।
  • त्रिपुरा: नॉर्थ त्रिपुरा, उनकोटी, ढलाई, खोवई, वेस्ट त्रिपुरा, गोमती, सेपाहिजाला, साउथ त्रिपुरा।
  • मणिपुर, मेघालय और असम के कई दिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। यहां आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान सावधानी के साथ वाहन चलाएं। इसके साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी गई है।

कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के तटीय इलाकों, ओडिशा और उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। देश के अन्य सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

दिल्ली में बारिश से बढ़ी परेशानी

दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश के बाद यातायात बाधित हो गया, अंडरपास में पानी भर गया और प्रमुख मार्गों पर हजारों यात्री फंस गए। दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले ही 24 सितंबर को दिल्ली से आधिकारिक रूप से विदा हो गया था और इसकी विदाई के एक सप्ताह के अंदर फिर से बारिश हो गई।

अन्य पढ़ें: दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

राष्ट्रीय राजधानी में 2002 के बाद से इस बार सबसे जल्दी मानसून लौटा है। उस साल 20 सितंबर को मानसून विदा हो गया था। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी स्थिति के बाद बारिश हो जाने से काफी हद तक राहत मिली लेकिन इस बीच यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई। वाहनों की गति धीमी पड़ गई और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। 

इन जगहों पर जलभराव

गुरुग्राम की ओर एनएच-48 पर रेडिसन होटल फ्लाईओवर पर 25 मिनट तक यातायात बाधित रहा जबकि जामिया मिलिया इस्लामिया के पास तिकोना पार्क के समीप वाहन बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़े। पीतमपुरा में नेताजी सुभाष प्लेस, महात्मा गांधी रोड, लाजपत नगर में कैप्टन गौड़ मार्ग और आउटर रिंग रोड के कुछ हिस्सों से भी यातायात बाधित होने की खबरें आईं। अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जलभराव के संबंध में मंगलवार को लगभग 20 सूचनाएं प्राप्त हुईं। इनमें राजा गार्डन चौक, शाहदरा, वज़ीराबाद पुल, ए-ब्लॉक हरि नगर आदि इलाके शामिल हैं।

इतनी बारिश क्यों होती है?

ये कम दबाव वाले सिस्टम हैं जो दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में बेमौसम बारिश के लिए जिम्मेदार होते हैं। मई के महीने ये सिस्टम गर्मी और नमी के साथ मिलकर गरज और भारी बारिश का कारण बन जाते हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भी नमी के साथ मिलकर एक पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की है।

दिल्ली में पानी का संकट क्यों है?

जल संकट के दो प्रमुख कारण हैं. पहला, प्रचंड गर्मी और दूसरा पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भरता. भयानक गर्मी के चलते पानी की मांग बढ़ गई है. दिल्ली की आबादी की तुलना में पानी की सप्लाई पहले से कम है।

अन्य पढ़ें:

Latest Hindi News : दिल्ली और राजस्थान की झमाझम बारिश, मानसून विदाई अभी दूर

Latest Hindi News : दिल्ली और राजस्थान की झमाझम बारिश, मानसून विदाई अभी दूर

Latest Hindi News : बुआलोई तूफान : 14 की मौत, 13 लापता, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : बुआलोई तूफान : 14 की मौत, 13 लापता, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : महाराष्ट्र में 10 लोगों की जान गई, 11,800 लोग रेस्क्यू

Latest Hindi News : बारिश बनी आफत : महाराष्ट्र में 10 लोगों की जान गई, 11,800 लोग रेस्क्यू

Latest News-Telangana : भारी बारिश से तेलंगाना-महाराष्ट्र में तबाही

Latest News-Telangana : भारी बारिश से तेलंगाना-महाराष्ट्र में तबाही

Latest News-Rain Alert : महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Latest News-Rain Alert : महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Latest News : दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

Latest News : दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तराखंड में गर्मी का कहर

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870