తెలుగు | Epaper

Latest News : आज का मौसम : उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : आज का मौसम : उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

तापमान में 3-5°C तक गिरावट की संभावना

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम ( Weather) का मिजाज बदला सा नजर आ रहा है। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में बुधवार शाम से ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है

 3-5°C तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान (North-West) उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5°C और मध्य भारत में 2-4°C की गिरावट आने की उम्मीद है। इससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। विभाग ने बताया कि इसके बाद मौसम में कुछ खास बदलाव होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 7 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तमिलनाडु और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है

यहां पर भी होगी बारिश

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिज़ोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। 

अन्य पढ़ें: हैदराबाद में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में बारिश और 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी और कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छा सकता है। अगले 7 दिनों तक धूप खिली रहेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ जाएगी। राजस्थान के उत्तरी जिलों, जैसे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और नागौर में तापमान में सबसे ज़्यादा गिरावट देखी जा सकती है।

उत्तराखंड में बर्फबारी

वहीं, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बुधवार शाम मौसम ने करवट ली और बदरीनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व कुछ स्थानों पर बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई। बदरीनाथ में मंगलवार को भी हल्की बर्फबारी हुई थी और बुधवार को भी वहां आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय बदरीनाथ में हल्की बारिश हुई, जबकि आसपास की चोटियों पर फिर से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि बदरीनाथ में हल्की बूंदाबांदी जारी है।  

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  

दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंड कब पड़ी थी?

 1997 के बाद 22 साल में पहली बार दिल्ली में इतनी सर्दी पड़ी है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 23 डिग्री है, जबकि दिसंबर 1997 में यह 17 डिग्री दर्ज किया गया था।

अन्य पढ़ें:

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Weather- बारिश और ठंड की मार, उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Weather- बारिश और ठंड की मार, उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Weather- बर्फीली ठंड से कांपा देश, कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे

Weather- बर्फीली ठंड से कांपा देश, कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे

Weather- ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, उत्तर भारत ठिठुरा; पंजाब 1.1 डिग्री, दिल्ली अलर्ट मोड पर

Weather- ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, उत्तर भारत ठिठुरा; पंजाब 1.1 डिग्री, दिल्ली अलर्ट मोड पर

Weather- भीषण ठंड से कांपा यूरोप, बर्फबारी में फंसे विमान, उड़ानें रद्द

Weather- भीषण ठंड से कांपा यूरोप, बर्फबारी में फंसे विमान, उड़ानें रद्द

Bihar Weather- बिहार में बर्फीली ठंड का कहर जारी, पारा 4.4°C तक गिरा

Bihar Weather- बिहार में बर्फीली ठंड का कहर जारी, पारा 4.4°C तक गिरा

Bihar- बिहार में कोहरे- ठंड का कहर जारी, 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Bihar- बिहार में कोहरे- ठंड का कहर जारी, 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Weather- कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Weather- कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

  कल से फिर गिरेगा पारा, 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट

  कल से फिर गिरेगा पारा, 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट

Weather- उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, कोहरा–शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

Weather- उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, कोहरा–शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

Weather- अगले 24 घंटे में भारी बारिश और घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Weather- अगले 24 घंटे में भारी बारिश और घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870