తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Weather-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Weather-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जबकि मैदानी इलाकों में भी पारा तेजी से गिर रहा है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के छह राज्यों में बारिश (Rain) का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अगले एक से दो दिनों में शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। आइए जानते हैं—दिल्ली, यूपी, बिहार, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) और उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली: तापमान में और गिरावट के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को ठंड और बढ़ सकती है। (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और शाम 20–25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। हालांकि हवाओं के बावजूद प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

यूपी: कई जिलों में तापमान तेजी से लुढ़केगा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ेगी। आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और अलीगढ़ सहित कई जिलों में 24 नवंबर को तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी यूपी में शीतलहर की संभावना है, जबकि दिल्ली से सटे जिलों में धीमी हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार: कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक

बिहार के कई जिलों में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। आज अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Read More :

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Weather- बारिश और ठंड की मार, उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Weather- बारिश और ठंड की मार, उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Weather- बर्फीली ठंड से कांपा देश, कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे

Weather- बर्फीली ठंड से कांपा देश, कई राज्यों में तापमान शून्य से नीचे

Weather- ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, उत्तर भारत ठिठुरा; पंजाब 1.1 डिग्री, दिल्ली अलर्ट मोड पर

Weather- ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, उत्तर भारत ठिठुरा; पंजाब 1.1 डिग्री, दिल्ली अलर्ट मोड पर

Weather- भीषण ठंड से कांपा यूरोप, बर्फबारी में फंसे विमान, उड़ानें रद्द

Weather- भीषण ठंड से कांपा यूरोप, बर्फबारी में फंसे विमान, उड़ानें रद्द

Bihar Weather- बिहार में बर्फीली ठंड का कहर जारी, पारा 4.4°C तक गिरा

Bihar Weather- बिहार में बर्फीली ठंड का कहर जारी, पारा 4.4°C तक गिरा

Bihar- बिहार में कोहरे- ठंड का कहर जारी, 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Bihar- बिहार में कोहरे- ठंड का कहर जारी, 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

Weather- कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Weather- कोल्ड डे की चपेट में पूरा बिहार, अगले 5 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट

  कल से फिर गिरेगा पारा, 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट

  कल से फिर गिरेगा पारा, 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट

Weather- उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, कोहरा–शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

Weather- उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, कोहरा–शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें

Weather- अगले 24 घंटे में भारी बारिश और घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Weather- अगले 24 घंटे में भारी बारिश और घना कोहरा, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870