తెలుగు | Epaper

Latest News : मौसम अपडेट: दिल्ली समेत 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : मौसम अपडेट: दिल्ली समेत 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड

ठंड का अलर्ट जारी

भारत के मौसम विभाग ने दिल्ली और इसके आसपास के 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सर्दी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

घना कोहरा रहने की संभावना

  • इन राज्यों में आज सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
  • सड़क और रेल यातायात पर कोहरे का असर पड़ सकता है, इसलिए ड्राइविंग में विशेष सावधानी बरतें।

नई दिल्लीः देश के उत्तरी भागों में कड़ाके की सर्दी (winter) पड़ रही है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत के कई इलाको में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है। 

इन राज्यों में पड़गी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग ने (season) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 6-7 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हो रही बर्फबारी का सीधा असर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

इन राज्यों में घना कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 6-10 तारीख के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह के समय अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है। 06-08 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा पड़ सकता है। 

अन्य पढ़ें: Putin-तालिबान पर भरोसा जताया पुतिन ने, पाकिस्तान को दी चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। लद्दाख और कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट (शून्य डिग्री सेल्सियस) से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो सकती है।

आज कहां पर होगी बारिश

मौसम विभाग ने 6 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व कराईकल में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 

मौसम का जनक कौन था?

उत्तर और स्पष्टीकरण: ल्यूक हॉवर्ड को मौसम विज्ञान का जनक माना जाता है, मुख्यतः उनकी बादलों की नामकरण प्रणाली के कारण, जिसे उन्होंने 1802 में एस्केसियन सोसाइटी के समक्ष प्रस्तावित किया था। वे मुख्यतः एक विनिर्माण रसायनज्ञ थे, लेकिन एक शौकिया मौसम विज्ञानी भी थे और विज्ञान में उनकी व्यापक रुचि थी।

अन्य पढ़ें:

MP में तापमान 40°C, रतलाम सबसे गर्म

MP में तापमान 40°C, रतलाम सबसे गर्म

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Weather- झारखंड में बदला मौसम: रांची में झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में राजस्थान में बढ़ी गर्मी, पारा 40°C के करीब

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- बिहार में होली से पहले बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले 48 घंटों में 35°C तक पहुंचेगा पारा

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather- मौसम का मिजाज बदला, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870