Latest Hindi News : Putin-तालिबान पर भरोसा जताया पुतिन ने, पाकिस्तान को दी चेतावनी

Read Time:  1 min
पाकिस्तान
पाकिस्तान
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। भारत की यात्रा पूरी करके स्वदेश के लिए रवाना होते-होते राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दिया। पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार आतंक के खिलाफ मोर्चा खोल रही है और अफीम उत्पादन को खत्म करने के लिए बड़ा काम कर रही है। इसीलिए रूस ने तालिबान सरकार को मान्यता दी है।

तालिबान की सराहना

पुतिन ने कहा कि सारे देशों में समस्याएं हैं, अफगानिस्तान (Afganistan) भी इससे अलग नहीं है। दशकों तक यह देश गृह युद्ध से जूझता रहा है, लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को संभाल लिया है। उन्होंने तालिबानी सरकार के आतंकवाद (Terrorist) और अफीम के उत्पादन पर रोक लगाने के प्रयासों की सराहना की। रूस ऐसा पहला देश है जिसने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को मान्यता दी।

भारत दौरे के दौरान समझौते

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद स्वदेश रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई अहम समझौते किए और आतंकवाद, आर्थिक चुनौतियों और विरासत को संभालने की प्रतिबद्धता जताई।

आरटी इंडिया का शुभारंभ

पुतिन ने भारत में रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क आरटी इंडिया का शुभारंभ करते हुए कहा, “यह सूचना का ऐसा स्रोत है, जो पूरी तरह से स्वच्छ है और जिसका लक्ष्य अपने दर्शकों की जरूरतों को पूरा करना है।” उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था और इसके क्षमताओं की भी सराहना की।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।