తెలుగు | Epaper

National : यमुना का जल स्तर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : यमुना का जल स्तर पहुंचा खतरे के निशान से ऊपर

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल (Tajmahal) की दीवारों से यमुना का जल टकराता हुआ नजर आया है। इसी के साथ यमुना (Yamuna) ने 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान को पार कर लिया है। रविवार देर रात नदी का जलस्तर खतरे की निशान 499 फीट को पार करते हुए 500.02 फीट तक पहुंच गया। बढ़ते जल स्तर से शहर और ग्रामीण इलाकों में हाहाकार मच गया। कई कॉलोनियां, कस्बे और गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए।

ताजमहल तक पहुंचा पानी

यमुना के बढ़ते जलस्तर ने ताजमहल तक को अपनी जद में ले लिया है। यमुना का पानी स्मारक की पिछली दीवार से टकरा रहा है और मेहताब बाग में करीब दो फीट पानी भर चुका है। हालांकि, ताजमहल की सुरक्षा संरचना पर कोई खतरा नहीं बताया जा रहा है, फिर भी विशेषज्ञ और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं। वहीं दशहरा घाट पूरी तरह डूब चुका है।

गांव और बस्तियां जलमग्न

यमुना के बढ़े जल स्तर के कारण अनेक जगह बाढ़ की स्थिति बन गई। राजश्री कॉलोनी, अमर विहार और कैलाश मंदिर (Kailash Temple) समेत कई क्षेत्रों में 3 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। कैलाश मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई जगह बिजली काट दी है और अब तक 20 से अधिक परिवार सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके हैं।

ग्रामीण इलाकों में तबाही

सदर, फतेहाबाद और एत्मादपुर तहसीलों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मेहरा नाहरगंज के 40 लोगों को विस्थापित कर प्राथमिक विद्यालय में ठहराया गया है। बाह तहसील में 30,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 9,500 बीघा फसलें बर्बाद हो गई हैं। खासकर बाजरा और हरी सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है।

प्रशासन अलर्ट पर

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में स्टीमर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। शहर में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है और लोग मोबाइल नंबर 94580-95419 तथा लैंडलाइन 0562-226055 पर मदद ले सकते हैं। वर्तमान में यमुना के खतरनाक सीमा पार करने से न केवल हजारों लोग प्रभावित हुए हैं, बल्कि ऐतिहासिक धरोहरें भी जल संकट के साये में आ गई हैं

यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी टोंस नदी है. यह बंदरपूंछ पर्वत से निकलती है और उत्तराखंड के देहरादून जिले में कालसी के पास यमुना में मिल जाती है. टोंस, यमुना के साथ मिलने से पहले अपने बड़े जल निर्वाह के कारण पश्चिमी हिमालय की सबसे प्रमुख बारहमासी नदियों में से एक मानी जाती है. 

Read More :

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

7 मार्च सोने के भाव शहरों में ताजा रेट देखें

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- सीएम आवास के बाहर समर्थक की भूख हड़ताल, कहा- नीतीश कुमार को दिल्ली मत भेजिए

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

Bihar- निशांत कुमार की गैरमौजूदगी से जदयू बैठक में हलचल, विधायकों ने किया सवाल

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- मद्रास हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस धर्माधिकारी ने संभाली कमान

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, विदेश नीति को बताया समझौतावादी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National- प्रधानमंत्री मोदी बोले-देश के विकास के लिए कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा देना जरूरी

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

National-देश के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा CISF को सौंपने की तैयारी- अमित शाह

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

गूगल पिक्सेल नया फ़ोन बिक्री शुरू कीमत और खूबियाँ

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

पाँच हजार में टेलीविजन गर्मी की बिक्री में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

उन्नीस हजार की वाशिंग मशीन अब सात हजार में बड़ी छूट

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

National- शराब घोटाले से बरी होने के बाद कविता का बड़ा ऐलान, तेलंगाना में बनाएंगी नई पार्टी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870