తెలుగు | Epaper

UP News : पिता को बेटी का आया फोन… प्लीज पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो…

digital
digital
UP News : पिता को बेटी का आया फोन… प्लीज पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो…

बेटी का फोन आते ही घबरा गया पिता, थाने पहुंच दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट

प्लीज पापा जल्दी आ जाओ, मुझे बचा लो। मुझे कोई गाड़ी में बैठाकर ले आया है, समझ नहीं आ रहा कहां पर हूं, जल्दी आओ….. इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। रुंधे गले से निकले ये शब्द उस पिता के हैं, जिसकी 17 साल की बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। बेटी ने पिता को फोन कर मदद भी मांगी लेकिन ऐन मौके पर उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित पिता ने रावतपुर थाने में पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रावतपुर थानाक्षेत्र निवासी किशोरी के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले पत्नी का निधन हो गया है। पुत्री और बेटा गांव में बाबा के साथ रहते थे। तीन माह पहले ही पुत्री को लेकर किराये के घर में आए हैं।

कोचिंग में बैंक की तैयारी कर रही है बेटी

बेटी काकादेव स्थित कोचिंग में बैंक की तैयारी कर रही है। रोजाना कोचिंग से लौटने के बाद वह घर का काम भी देखती थी। बुधवार को वह बेटी को घर पर छोड़कर जरूरी काम से गए थे। शाम करीब छह बजे बेटी का फोन आया। ‘पापा मुझे बचा लो…’ रोते हुए बोली, पापा मुझे बचा लो, मुझे कुछ लोग कार में जबरन बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि किस जगह पर हो तो बोली पता नहीं। उन्होंने आस पास देखने के लिए कहा कि शायद कहीं कुछ लिखा दिख जाए। हालांकि बेटी बोली, कुछ समझ नहीं आ रहा है।

बेटी

लोकेशन पता लगाने किया जा रहा प्रयास

इसके बाद अचानक फोन कट गया। उसके बाद से लगातार कई बार फोन मिलाया लेकिन वह स्विच ऑफ रहा। उन्हें बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। काफी खोजबीन किया लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो थक हारकर पुलिस को सूचना दी। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी ने जिस नंबर से फोन किया है। उससे किशोरी की लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870