Agra: पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

Read Time:  1 min
आगरा
आगरा
FONT SIZE
GET APP

मौत से पहले बनाई वीडियो

यूपी के आगरा में एक लड़की ने सुसाइड कर लिया और अपने लिव इन पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए। लड़की का लिव इन पार्टनर एक पुलिस कांस्टेबल है, जिसे लड़की के सुसाइड करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगरा: यूपी के आगरा से एक (Agra) चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली एक लड़की ने सुसाइड कर ली है। लड़की ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने जान देने की वजह बताई है और पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

आगरा में एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव इन में रहने वाली लड़की ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें लड़की ने आरोप लगाया  कि पुलिस कांस्टेबल के द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। उसने शादी का वादा करके कई बार रिलेशन बनाए।

आरोप मामला थाना ताजगंज में तैनात कांस्टेबल जेबी गौतम (J.B. Gautam) पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड और गिरफ्तार

आगरा

डीसीपी सिटी अली अब्बास के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार भी किया गया है। मामला जेल आगरा थाना के ताजगंज क्षेत्र का है।

अन्य पढ़े: West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

जान देने से पहले वीडियो में लड़की ने क्या कहा?

लड़की ने जान देने से पहले वीडियो में कहा कि जेबी गौतम और उनके बड़े भाई पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर शादी नहीं करनी थी तो धोखे में क्यों रखा? मैं बस इतना चाहती हूं कि अगर मैं मर भी गई तो उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले। जेबी गौतम और उसका परिवार मेरे मरने की वजह है। इन्होंने मुझे मानसिक तौर पर इतना परेशान कर दिया है कि मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है।

लड़की इस वीडियो में रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रही है और उसका केवल इतना कहना है कि उसे न्याय मिले। इस वीडियो को बनाने के बाद लड़की सुसाइड कर लेती है। इस घटना के सामने आने के बाद लड़की के परिजनों के बीच मातम पसर गया है। 

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।