తెలుగు | Epaper

Hariyana : प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती, मंत्री ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट

digital
digital
Hariyana : प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती, मंत्री ने अफसरों से मांगी रिपोर्ट

बिजली कट ने प्रदेशवासियो की उड़ा दी नींद

पारा बढ़ने के साथ बिजली कट ने प्रदेशवासियों की नींद उड़ा दी है। लगातार बढ़ते अघोषित कट का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के जरिए सभी एसई से रोजाना रिपोर्ट तलब की है। इसमें किस क्षेत्र में कहां, कितने बजे और कितने समय तक बिजली कट लगा और इसके कारण की रोजाना रिपोर्ट मंत्री के दफ्तर में पेश करनी होगी। इन निर्देशों पर किसी तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बिजली कट से गुस्साए लोगों ने किया था प्रदर्शन

प्रदेश के शहरों में तीन से साढ़े तीन और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक अघोषित विद्युत कट लग रहे हैं। यमुनानगर में विद्युत कट से गुस्साए लोगों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विद्युत कट के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश में अधिकतम 16 हजार मेगावाट विद्युत की आवश्यकता पड़ती है, इसकी पहले से व्यवस्था की गई है।

बिजली

कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश

मंत्री विज ने कहा कि बिजली की आपूर्ति को लेकर ऊर्जा विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मांग से कम क्षमता वाले सभी ट्रांसफार्मरों को बदला जाए। इसी तरह अन्य ट्रांसफार्मरों को भी मजबूत किया जाए। विज ने कहा कि गर्मियां शुरू होने से पहले ही सभी सर्कल में ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गाड़ी व स्टाफ भी सुनिश्चित किया जाए। हाल ही में चंडीगढ़ में हुई ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बिजली की आपूर्ति सब जगह व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए।

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870