తెలుగు | Epaper

WB : शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, बोलेरो-ट्रक टक्कर में 9 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
WB : शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, बोलेरो-ट्रक टक्कर में 9 की मौत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ, जिसमें एक ही गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास NH-18 पर हुई

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही गाड़ी में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास NH-18 पर हुई, जब बोलेरो गाड़ी और तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक झारखंड के तिलाईटांड जा रहे थे। वे सभी पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबाना गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway)पर उनकी बोलेरो गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई।

सभी यात्रियों की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त किया

स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही को इसका प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

परिवारों में मचा कोहराम

मृतकों के परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दिन में 9 लोगों की मौत से गांव में हर आंख नम है और चारों ओर मातम पसरा है। प्रशासन की ओर से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को आवश्यक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Read more : Jharkhand Flood : झारखंड में झमाझम बारिश से मची भारी तबाही

Cricket : टेस्ट सीरीज जीतना IPL जीतने से बड़ी उपलब्धि : शुभमन

Maran Vs Maran: 24,000 करोड़ के कारोबार में घमासान!

PM Modi Visit: दो दिन में तीन राज्यों का दौरा

National : वीडियो फुटेज, इमेज को संरक्षित करने की अवधि को चुनाव आयोग ने घटाया

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870