తెలుగు | Epaper

UP में सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

digital
digital
UP में सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पूरे यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 11 जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) 18 शहरों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मानसून पूरे यूपी में सक्रिय हो गया। अगले एक सप्ताह अधिसंख्य जिलों में सामान्य से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के बड़े भाग में आगे बढ़ा मानसून

अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मानसून प्रदेश के बड़े भाग में आगे बढ़ा है। इस कारण पिछले 24 घण्टों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत खीरी, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, हमीरपुर और सीतापुर में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हुई। सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। झांसी में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। वर्ष 2015 के बाद पहली बार जून में तापमान इतना नीचे जाने से 1969 से झांसी के इतिहास में 10वां सबसे कम अधिकतम तापमान रहा।

श्रावस्ती, खीरी और प्रयागराज में ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 7 शहरों में भारी बारिश हुई है। सिधौली (सीतापुर) 7 सेंटी मीटर, काकरधारीघाट (श्रावस्ती) में 12 सेंटीमीटर, बारा (प्रयागराज) 11, शारदानगर (खीरी) 11, फतेहपुर तहसील (बाराबंकी) 10, खीरी लखीमपुर (खीरी) 9, लखनऊ (शहरी क्षेत्र) में 9 सेंटीमीटर और शेष शहर में 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। सफीपुर (उन्नाव) में 9, मौदहा (हमीरपुर) 9, भटपुरवाघाट (सीतापुर) 7, बीघापुर (उन्नाव) 7, नीमसार (सीतापुर) में 7 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इन शहरों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर एवं आसपास के इलाकों में।

गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

Bihar- बिहार राज्यसभा चुनाव- 5 सीटें, 6 उम्मीदवार जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

चलती एसी बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा

गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, लोगों में मारामारी

गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी, लोगों में मारामारी

Bihar- बिहार में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, 78 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Bihar- बिहार में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, 78 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870